फुटबॉल को बढ़ावा देने लीग ढांचे को मजबूत करना होगा : कुशल

Updated on 14-04-2022 07:58 PM

मुंबई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास के अनुसार देश में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए लीग के ढांचे को मजबूत करना होगा। भारतीय पुरुष फुटबॉल लीग प्रणाली में तीन डिवीजन (इंडियन सुपर लीग, आई-लीग और आई-लीग दूसरा डिवीजन) शामिल हैं।

 इसके अलावा महिलाओं के लिए भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) है। भारतीय पुरुष टीम का लक्ष्य एएफसी एशियाई कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है। इसके लिए भारतीय टीम को जून में क्वालीफायर मुकाबले खेलने हैं। उसे ग्रुप डी में अफगानिस्तान , कंबोडिया और हांगकांग से खेलना है।

दास ने कहा कि भारत में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है फिर भी हमारी टीम विश्व स्तर पर कहीं पीछे है। इसका कारण लीग संरचना की कमी रही है। भारत ने साल 2007 में आई-लीग की शुरुआत की, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने लीग टूर्नामेंटों को  बहुत पहले शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि भारत 70 के दशक में जापान को हरा देता था, 60 के दशक में हमने कोरिया को हराकर एशिया कप जीता था पर इसके बाद हमारी टीम का स्तर गिरने लगा। इसका कारण लीग फुटबॉल की शुरुआत में देरी रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन सुपर लीग की अवधि को और बढ़ाने की जरूरत है। आईएसएल अब देश की शीर्ष लीग है, आई-लीग को एक पायदान नीचे कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.