सुप्रीम कोर्ट से 'काली' की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई को राहत, नहीं होगी सख्त कार्रवाई

Updated on 21-01-2023 07:12 PM
फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई हाल में ही विवादों में रही थीं। उनकी फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर खूब बवाल मचा था। इस पोस्टर में देवी को सिगरेट पीते दिखाया था। इसी को लेकर तमाम लोगों ने विरोध जताया था कि हिंदू देवी का अपमान किया गया है। इस मामले में डायरेक्टर के खिलाफ कई अलग अलग जगह एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। पिछले हफ्ते लीना मणिमेकलाई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था कि इन एफआईआर को रद्द किया जाए। अब लीना मणिमेकलाई को राहत मिली है।
अब जाकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ देवी काली से जुड़ी उनकी फिल्म के पोस्टर के विवाद मामले में दर्ज अलग-अलग मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। काली फिल्म (Kaali Poster) के पोस्टर को लेकर लीना के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई‌ वाली बेंच ने लीना की याचिका पर केंद्र, दिल्ली, यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में याची ने कहा था कि उन्हें प्रोटेक्शन दिया जाए। पीठ के सामने यह भी तथ्य लाया गया है कि लीना के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने याची की अर्जी पर सुनवाई के दौरान राज्यों को नोटिस जारी कर कहा है कि लीना के खिलाफ दर्ज केस मे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। लीना की ओर से सीनियर एडवोकेट कामिनी जयसवाल ने कहा कि याचिकाकर्ता लीना का इरादा किसी के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कहा कि वह नोटिस जारी करने की इच्छा रखते हैं ताकि कानून के तहत सभी केस एक जगह किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.