नींबू 800... अदरक 640 रूपए किग्रा, रमजान में कंगाल पाकिस्तान का बुरा हाल

Updated on 01-04-2023 06:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की महंगाई पहले ही आम जनता का खून चूस रही थी। अब रमजान के पवित्र महीने में आम पाकिस्तानियों के लिए गुजारा मुश्किल होता जा रहा है। पाकिस्तान की महंगाई अब आसमान नहीं, बल्कि सीधे अंतरिक्ष को छू रही है। पाकिस्तान के कई इलाकों में सब्जी और फलों की कीमत दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल दुनिया के मुताबिक रमजान के दौरान नींबू का दाम पाकिस्तानी रुपए में 800 रुपए प्रति किग्रा पहुंच गया है। फुटकर भाव 200 रुपए प्रति ढाई सौ ग्राम है।

लहसुन की बात करें तो वह 640 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है। टमाटर और करेला का फुटकर रेट 120 रुपए प्रति किग्रा है, जबकि तोरई का दाम 140 रुपए प्रति किग्रा है। रमजान से पहले 350 रुपए में बिकने वाले कचनार का दाम 600 रुपए पहुंच गया है। रमजान के महीने में मुस्लिम इफ्तार के दौरान फलों को खाते हैं। लेकिन फलों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। रमजान से पहले 70 रुपए प्रति किग्रा बिकने वाला खरबूजा अब 250 रुपए के पार बिक रहा है।

पाकिस्तान में फलों का दाम बढ़ा

रमजान से पहले पाकिस्तान में केले का दाम 100 रुपए दर्जन था। लेकिन कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि कुछ इलाकों में यह 250-500 रुपए तक बिक रहे हैं। 50 रुपए में 250 ग्राम बिकने वाली स्ट्रॉबेरी अब 150 रुपए में मिल रही है। पाकिस्तान में लगातार खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने महंगे फल खरीदने का बहिष्कार किया। पाकिस्तान में अगर आटे की बात कहें तो वो अपने सर्वोच्च दाम पर है।

पाकिस्तान में पानी का संकट

खाने के संकट के साथ ही पाकिस्तान में अब पानी का भी संकट देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के लिए पानी की कमी एक बड़ी चिंता है, क्योंकि कुछ समय पहले ही पाकिस्तान ने एक बड़ी बाढ़ देखी थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) ने कहा कि पानी की कमी है, जिसके कारण वह राज्यों को पानी देने के लिए 'विवादास्पद' त्रि-स्तरीय जल प्रबंधन तंत्र का पालन करने के लिए मजबूर होगा। IRSA की टेक्निकल कमेटी ने 24 मार्च को एक बैठक की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.