भोपाल में तेंदुए मिले नहीं, अब बाघ ने भी दे दी दस्तक

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

भोपाल भोपाल के नजदीक तीन इलाकों में घूम रहे तेंदुओं को तो वन विभाग का अमला खोज नहीं पाया है, अब बाघ ने भी दस्तक दे दी है। तेंदुए के बाद बाघ की मौजूदगी से नागरिक दहशत में है और वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है।

आमतौर पर भोपाल के नजदीक बाघ तेंदुए का मूवमेंट नई बात नहीं है। वर्षों से इनका मूवमेंट रहा है। ये अपने ही इलाके में घूम रहे हैं, लेकिन जहां इनका मूवमेंट देखने में आया है, वहां तक बीते कुछ वर्षों में तेजी से इंसानी आबादी बस चुकी है। ऐसे में मानव बसाहट के नजदीक बाघ, तेंदुए का मूवमेंट चिंता में डाल रहा है। हालांकि अभी तक इन्होंने किसी को इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हां, पालतू मवेशियों का शिकार जरूर करते रहे हैं।

रातापानी के जंगल से आया बाघ

भोपाल के नजदीक रसूलिया के जंगल में शुक्रवार सुबह भी बाघ का मूवमेंट मिला है। एक दिन पूर्व गुरुवार को बाघ ने इस क्षेत्र में एक मवेशी और एक घोड़ी का शिकार कर लिया था। बता दें कि जंगल में 18 से अधिक बाघों का मूवमेंट रहा है। ये बाघ रातापानी वन्यजीव अभयारण्य के जंगल से भोपाल के जंगल में आते-जाते रहते हैं। बाघों की मौजूदगी के बाद बीते कुछ वर्षों से तेंदुए की संख्या भी बढ़ गई है। इनकी अलग से गिनती तो नहीं होती है लेकिन जगह-जगह इनकी मौजूदगी बता रही है कि इनकी संख्या पूर्व की तुलना में बढ़ गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.