थ‍िएटर्स में दर्शक कम, स्‍टाफ ज्‍यादा! 'रुसलान', 'मैं लड़ेगा', 'दो और दो प्‍यार' सब मरणासन्‍न

Updated on 29-04-2024 02:04 PM
आयुष शर्मा की फिल्‍म 'रुसलान' को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। तमाम प्रमोशन और भरदम एक्‍शन के बावजूद बॉक्‍स ऑफिस पर फर्स्‍ट वीकेंड में ही यह फिल्‍म पस्‍त हो गई है। आलम यह है कि रविवार को छुट्टी के बावजूद यह 1 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर पाई। हालांकि, बीते करीब डेढ़ महीने से बॉक्‍स ऑफिस मरणासन्‍न हालत में है। बड़ी से बड़ी फिल्‍में धाराशाई हो चुकी है। ऐसे समय में 'रुसलान' हो या 'मैं लड़ेगा' या फिर 'दो और दो प्‍यार', हर नई-पुरानी फिल्‍म की हालत खराब है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, करण बुटानी के डायरेक्‍शन में बनी 'रुसलान' ने फर्स्‍ट वीकेंड में 2.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। रविवार को इस फिल्‍म ने 79 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि एक दिन पहले शनिवार को 75 लाख रुपये और शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 55 लाख रुपये की कमाई हुई थी।

'मैं लड़ेगा' ने पहले वीकेंड में कामए सिर्फ 12 लाख रुपये

दूसरी ओर, 'रुसलान' के साथ ही रिलीज रिलीज हुई आकाश प्रताप सिंह स्‍टारर 'मैं लड़ेगा' की हालत और भी खराब है। इस फिल्‍म ने अपने पहले वीकेंड में महज 12 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। रविवार को फिल्‍म ने जहां 5 लाख रुपये कमाए हैं, वहीं शनिवार को इसने 3 लाख रुपये और शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 4 लाख रुपये कमाए थे।

'दो और दो प्‍यार' ने 10 दिनों में कमाए 3.8 करोड़

एक हफ्ते पहले रिलीज हुई विद्या बालन की 'दो और दो प्‍यार' भी उड़ान भरने से पहले ही जमीन पर आ ग‍िरी है। एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी इस फिल्‍म ने 10 दिनों में देश में सिर्फ 3.8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। रविवार को 10वें दिन फिल्‍म ने 23 लाख रुपये की कमाई की है।

सिनेमाघरों में 100 में से 92-93 सीटें खाली

सिनेमाघरों की दुर्दशा का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि एक ओर जहां इस वक्‍त सिनेमाघरों में ईद पर रिलीज हुई सुपर फ्लॉप 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' भी जोरदार कमाई नहीं कर पाई है। जबकि बाकी इन तीन फिल्‍मों की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी रविवार को भी 6-8% से अध‍िक नहीं रही है। यानी सिनेमाघरों में 100 में से करीब 92-94 सीटें खाली नजर आई हैं। कई जगहों पर तो दर्शकों से ज्‍यादा थ‍िएटर के स्‍टाफ नजर आ रहे हैं।

लगातार कैंसिल हो रहे शोज, कई थ‍िएटर्स बंद

एक ओर जहां कोई भी फिल्‍म दर्शकों को रिझाने में नाकाम है, वहीं कोई नया विकल्‍प नहीं होने के कारण सिनेमाघरों की भी मजबूरी है वह इन फिल्‍मों को दिखा रहे हैं। ऐसे हालात में दर्शकों की कमी के कारण जहां मल्‍टीप्‍लेक्‍सेज में लगातार शोज कैंसिल हो रहे हैं, वहीं कई सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स को लोकसभा चुनाव 2024 तक बंद कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.