जाको राखे साइयां... तुर्किये में भूकंप के 450 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिले पति-पत्नी पर खो दिया बच्चा

Updated on 19-02-2023 03:35 PM
इस्तांबुल: बचाव दलों ने तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के मलबे से और भी जीवित लोगों को बाहर निकाला है, जबकि लोगों के जीवित मिलने की संभावना घटती जा रही है। हालांकि, विदेशी बचाव एजेंसियों के आने के बाद तुर्की में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को मेडिकल सहायता भी दी जा रही है। इस समय तुर्की की सरकार के सामने सबसे बड़ी परेशानी भूकंप में गिरे मकानों को दोबारा खड़ी करने की है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 46000 को पार कर चुकी है। अब भी और ज्यादा संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका बनी हुई है। भूकंप के बाद शनिवार को हुए घटनाक्रम इस प्रकार हैं:-
हेते में तीन लोगों को बचाया गया:
बचाव अभियान के 13वें दिन एक दंपती और उसके बेटे को हेते प्रांत की राजधानी अंताक्या में एक अपार्टमेंट भवन के मलबे से निकाला गया। बाद में, बच्चे की मौत हो गई। सरकारी अनादोलु समाचार एजेंसी ने उनकी पहचान समीर मुहम्मद अक्कार (49), उनकी पत्नी रागदा (40) और 12 वर्षीय बेटे के रूप में की। खबरों के अनुसार, मलबे में दो और बच्चों के शव बरामद किये गये। शुक्रवार शाम तक तुर्किये में कुल मृतक संख्या 39,672 थी, जिसके साथ ही तुर्किये और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 43,360 पहुंच गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.