चहल को 15वीं मंजिल से लटकने वाले खिलाड़ी पर लगे लाइफ टाइम बैंन : शास्त्री

Updated on 10-04-2022 08:41 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के उस खुलासे पर गुस्सा फूटा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आईपीएल 2013 के दौरान एक विदेशी खिलाड़ी ने उन्हें होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से लटका दिया था। शास्त्री ने घटना पर नाराजगी जताकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 शास्त्री के मुताबिक, जिस खिलाड़ी ने चहल के साथ ऐसा किया था, उस पर लाइफ टाइम बैन लगना चाहिए और खिलाड़ी को भविष्य में कभी भी क्रिकेट मैदान पर आने नहीं देना चाहिए। रवि शास्त्री ने कहा, मुझे नहीं पता है कि वहां खिलाड़ी कौन था? वहां होश में नहीं था।

 यह चिंता की बात है। इस तरह की घटना किसी भी सूरत में हंसने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज ऐसी कोई घटना होती है, तब उस खिलाड़ी को फौरन बैन कर रिहैब सेंटर भेजा जाना चाहिए। क्योंकि यह किसी की जान का सवाल था। लोगों को यह मजाक की बात लग सकती है। लेकिन मेरे लिए यह बिल्कुल हंसने वाली बात नहीं है।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने लंबे पेशेवर क्रिकेट करियर में कुछ इस तरह का सामना किया है, शास्त्री ने कहा, कभी नहीं किया हैं। यह पहली बार है, जब मैं इस तरह के घटना के बारे में सुन रहा हूं और यह बिल्कुल मजाकिया नहीं है। अगर यह आज होता, तब मैं कहूंगा, ऐसा करने वाले व्यक्ति को फिर से क्रिकेट के मैदान के पास आने दें। तब उस एहसास होगा कि यह कितना मज़ेदार था।शास्त्री ने महसूस किया कि संवेदनशीलता, खिलाड़ियों को शिक्षित करना और इस तरह की घटनाओं को अधिकारियों की जानकारी में लाना बेहद जरूरी है।

बता दें कि चहल ने 2 दिन पहले आर अश्विन और करुण नायर के साथ बातचीत में अपने साथ 2013 में हुई इस घटना का खुलासा किया था। चहल ने कहा था, मैंने इस कहानी के बारे में अब तक किसी को नहीं बताया है। आज के बाद शायद सबको पता चल जाएगा। बात 2013 की है, तब मैं मुंबई इंडियंस टीम में था और हम मैच खेलने के लिए बैंगलोर गए थे। इसके बाद एक पार्टी हुई थी।

 इसमें एक विदेशी खिलाड़ी था, मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन वहां नशे में धुत था।वहां मुझे काफी देर से देख रहा था। उसने मुझे अपने पास बुलाया। मैं उसके पास गया तब वहां मुझे बालकनी में ले गया और नीचे लटका दिया। उस वक्त मेरे हाथ उस खिलाड़ी के गर्दन में लिपटे हुए थे। आप अंदाजा लगा सकते हैं, अगर मेरी पकड़ ढीली पड़ जाती, तब मैं 15वीं मंजिल पर था। कुछ लोगों ने उस खिलाड़ी को ऐसा करते देख लिया और स्थिति को संभाल लिया। मैं बेहोश हो गया था। यह ऐसी घटना थी, जहां मैं मरने से बाल-बाल बचा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.