भगोड़े अमृतपाल के समर्थन में कनाडा और अमेरिका में लॉबिंग, भारत के खिलाफ तेज हुआ दुष्प्रचार

Updated on 20-03-2023 07:12 PM
टोरंटो: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी पुलिस ऐक्शन की कनाडा से लेकर अमेरिका तक चर्चा है। इन दोनों देशों की राजनीति में सक्रिय कुछ सिख नेताओं ने पंजाब के हालात पर चिंता जताई है। इन नेताओं ने भारत से मानवाधिकारों को बचाने की अपील भी की है। बड़ी बात यह है कि भारत को मानवाधिकारों पर ज्ञान उन देशों के नेता दे रहे हैं, जिनके हाथ अफगानिस्तान, इराक, लीबिया, सीरिया, वियतनाम जैसे न जाने कितने मुल्कों के निर्दोष नागरिकों के खून से रंगे हुए हैं। वहीं, पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 78 समर्थकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

किस नेता ने क्या कहा


कनाडा में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि भारत में 'नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है।' उन्होंने कहा, ''मैं उन रिपोर्टों से बहुत चिंतित हूं कि भारत ने नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया है और पूरे पंजाब राज्य में इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी हिंसा का जिक्र करते हुए भारत की न्यायपालिका और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। मैं जस्टिन ट्रूडो और लिबरल सरकार से नागरिक स्वतंत्रता के निलंबन और विदेशों में कनाडाई लोगों की सुरक्षा के संबंध में चिंता व्यक्त करने के लिए तुरंत अपने भारतीय समकक्षों से संपर्क करने का आह्वान कर रहा हूं।

कनाडा के मिसिसॉगी-माल्टन से सांसद इकविंदर एस गहीर ने ट्वीट कर लिखा, "मैं सुन रहा हूं और भारत के पंजाब से आने वाली रिपोर्टों से परेशान हूं। अधिकारियों ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया और चार सेअधिक लोगों के इकट्ठा होने को रोक रहे हैं। लोकतंत्र में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता को बनाए रखा जाना चाहिए।"

अमेरिका में अमृतपाल के समर्थन में रैली


अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई। इस रैली के लिए शेयर किए गए पोस्टर में अमृतपाल सिंह को रिहा करने की मांग की गई। हालांकि, अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस पोस्टर में लोगों से न्यूयॉर्क में 3ई 64 स्ट्रीट पर जमा होने की अपील की गई थी।
खुद को संयुक्त राष्ट्र से संबंधित बताने वाले यूनाइटेड सिख नाम के एक संगठन ने भी अमृतपाल सिंह के समर्थन में ट्वीट किया है। इस संगठन ने लिखा कि मानवाधिकार किसी भी लोकतंत्र का आधार होते हैं। इस संगठन ने भारत पर सिखों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। संगठन ने ट्वीट किया कर पूछा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी का आधार क्या है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.