मलेशियाई एयरक्राफ्ट के लापता होने की लोकेशन मिली 239 पैसेंजर्स सवार थे

Updated on 27-12-2023 12:18 PM

2014 में गायब हुए मलेशिया के विमान MH370 की गुत्थी कुछ दिनों में सुलझ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अब विमान की खोज शुरू की जाए, तो विमान कुछ ही दिनों में मिल सकता है। दरअसल, सितंबर में एरोस्पेस एक्सपर्ट जीन-लुक मरचंद और पायलट पैट्रिक ब्लेली ने रिसर्च के बाद उस नए क्षेत्र की जानकारी दी थी, जहां प्लेन के गायब होने की आशंका है।

ब्रिटेन की रॉयल एरोनॉटिकल सोसाइटी में दोनों एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि इस इलाके में 10 दिन के अंदर छानबीन पूरी की जा सकती है। मरचंद ने कहा- ये काम बहुत जल्द हो सकता है। जब तक फ्लाइट का मलबा नहीं मिल जाता, तब तक किसी को नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ था।

दोनों एक्सपर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, मलेशियाई सरकार और ओशन इनफिनिटी नाम की कंपनी से सर्च शुरू करने की अपील की है। एक्सपर्ट मरचंद ने कहा- मलेशियाई विमान की इस एकतरफा यात्रा को किसी अनुभवी पायलट ने अंजाम दिया होगा।

एक्सपर्ट बोले- फ्लाइट का रूट बदला गया था
जिसने भी प्लेन हाईजैक किया वो बेहद अनुभवी था। उसने पूरी प्लानिंग के साथ इसे अंजाम दिया। प्लेन के केबिन में दबाव को खत्म कर दिया गया, ताकि मलबा ज्यादा न हो और इसे ढूंढा न जा सके।

एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा कि जिसने भी इस पूरे मामले को अंजाम दिया, उसे पता था कि अगर विमान के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ये फ्लाइट के तय रूट पर ही होगा। इसके लिए प्लेन के ट्रांसपॉन्डर को बंद करके उसके तय रूट से अलग हटकर यू-टर्न लिया गया होगा। इस दौरान फ्लाइट ऑटो-पायलट मोड पर नहीं रही होगी।

मछुआरे ने किया था फ्लाइट का विंग मिलने का दावा
कुछ दिन पहले एक ऑस्ट्रेलियाई मछुआरे ऑलिवर ने दावा किया था कि MH370 के गायब होने के करीब 6 महीने बाद उसे प्लेन का एक विंग मिला था। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए मछुआरे ने कहा था- वो किसी बड़े विमान का पंख था। काश वो मुझे न मिला होता, लेकिन वो मेरे ठीक सामने था। वो बहुत भारी था और उसकी वजह से मछली पकड़ने के लिए हमने जो जाल फेंका था, वो फट गया था।

हमने अपने जाल को काटकर पंख को निकालने की भी कोशिश की थी। ऑलिवर ने कहा कि उसने तब भी अधिकारियों को इसके बारे में बताया था लेकिन किसी ने उस पर यकीन नहीं किया था। मछुआरे ने दावा किया कि वो अब भी अधिकारियों को उस जगह के कॉर्डिनेट्स दे सकते हैं, जहां उन्हें फ्लाइट का विंग मिला था।

टेकऑफ के 38 मिनट बाद गायब हो गया था MH370
मलेशियाई एयरलाइंस का विमान MH370 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए रवाना हुआ था। चीन के मीडिया साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इसमें 239 पैसेंजर सवार थे। टेकऑफ के करीब 38 मिनट बाद फ्लाइट रडार से गायब हो गई थी।

विमान की तलाश में 26 देश के 18 शिप, 19 एयरक्राफ्ट और 6 हेलीकॉप्टर लगे हुए थे। महीनों तक सर्च ऑपरेशन्स चलाने के बाद 2017 में इस अभियान को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि 2019 में अमेरिकी कंपनी ओशन इनफिनिटी ने फिर से तलाशी अभियान शुरू करने का ऐलान किया था।

एक्सपर्ट का मानना ​​है कि उन्होंने दुनियाभर में रेडियो फ्रीक्वेंसी में हुई गड़बड़ी को ट्रैक करके विमान के अंतिम रास्ते का पता लगा लिया था। समुद्र के ऊपर विमान के रास्ते में हैरतअंगेज पैटर्न पाए गए। ऐसा तब होता है जब पायलट जानबूझकर एयरक्राफ्ट के इंजन को बंद कर दे।

फ्लाइट का ट्रांसपॉन्डर बंद किया गया था
विमान का रास्ता सीधा था, तो हो सकता है कि पायलट जहारी अहमद शाह ने उसे ऑटो-पायलट मोड पर रखा हो। इस दौरान ये भी दावा किया गया था कि विमान का संपर्क खुद नहीं टूटा था, बल्कि इसे तोड़ा गया था। फ्लाइट संख्या MH 370 ने रात 12 बजकर 41 मिनट पर कुआला लंपुर से उड़ान भरी थी। ठीक 38 मिनट बाद विमान का ट्रांसपॉन्डर ऑफ हो गया।

ATC उसी ट्रांसपॉन्डर के जरिए विमान और उसके रूट को जमीन से कंट्रोल करती है। जिस किसी ने भी विमान का ट्रांसपॉन्डर बंद किया वो जानता था कि ट्रांसपॉन्डर के बंद होते ही विमान रडार की नजरों से गायब हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.