महिला सरपंच के देवर से रिश्वत लेने वाले रोजगार सहायक को लोकायुक्त ने दबोचा

Updated on 16-11-2021 12:23 AM

भोपाल/शिवपुरी। शिवपुरी जिले में ईओडब्ल्यू ने खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारी कला के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के एवज में महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से तीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू को महिला सरपंच के परिवार ने लिखित शिकायत करते हुए बताया रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी द्वारा ग्राम पंचायत के खरंजा, पंचायत भवन निर्माण, वृक्षारोपण, गौशाला की रोड निर्माण तथा गौशाला निर्माण के मनरेगा से प्रचलित कार्यों के भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4 लाख तीस हजार रुपये देने की मांग की जा रही थी।

 बाद में बातचीत होने पर रोजगार सहायक तीन लाख पर तैयार हो गया, ओर पहली किस्त के रुप मे महिला सरंपच के देवर ने बृजपाल लोधी ने 10 हजार रुपए की पहली किस्त रविवार को ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को दे दी। शिकायत मिलने पर ईओडब्लू टीम ने शुरुआती जॉच मे रिश्वत मांगने की बात सही पाये जाने पर आरोपी को दबोचने के लिये योजना तैयार की।

 ओर दूसरी किस्त सोमवार दोपहर के समय ग्राम पंचायत भवन में दिये जाने की बात तय हुई थी। प्लानिंग के मुताबिक महिला सरपंच अभिलाषा के देवर ब्रजपाल से जैसे ही रिश्वत की 30 हजार की दूसरी किस्त रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी ने अपने कब्जे मे ली तभी वहॉ पहले से जाल बिछाकर बैठी ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.