अफगानिस्तान में पत्रकारों के एक पुरस्कार समारोह में जोरदारा धमाका, बम ब्लास्ट में एक की मौत, 8 घायल

Updated on 12-03-2023 06:17 PM
काबुल : अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में पत्रकारों के लिए शनिवार को आयोजित एक पुरस्कार समारोह के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। बल्ख पुलिस के लिए तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ के ताबियान फरहांग केंद्र में पूर्वाह्न 11 बजे पुरस्कार समारोह के लिए पत्रकार एकत्र हुए थे, तभी यह विस्फोट हो गया।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि पांच पत्रकार और तीन बच्चे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। इससे दो दिन पहले मजार-ए-शरीफ में बम धमाके में एक प्रांतीय गवर्नर सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे। घायलों में 'आर्याना न्यूज' टेलीविजन चैनल का रिपोर्टर नजीब फरयाद शामिल है। फरयाद ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि जैसे उनकी पीठ में कोई चीज आकर लगी।

    ISIS-K पर हमले का शक

    इसके बाद एक जोरदार आवाज हुई और वह जमीन पर गिर गए। इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा क्षेत्रीय संगठन 'इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस' तालिबान का अहम प्रतिद्वंद्वी है। तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था, जिसके बाद से इस संगठन के हमले बढ़े हैं। इन अधिकतर हमलों में तालिबानी गश्ती दलों और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.