एण्डटीवी के कलाकारों का कविताओं से प्यार

Updated on 17-03-2023 12:07 AM
भोपाल : कविताओं के माध्यम से भाषा की विविधता को दर्शाने के लिये हर साल 21 मार्च को वर्ल्ड पोएट्री डे (विश्व काव्य दिवस) मनाया जाता है। इस अवसर पर एण्डटीवी के कलाकारों ने कविताओं को लेकर अपना प्यार जताया और साथ ही यह भी बताया कि उन्हें लिखने की प्रेरणा कहां से मिलती है। इन कलाकारों में शामिल हैं- ‘दूसरी मां‘ के मोहित डागा (अशोक), ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी)। अशोक का किरदार निभा रहे मोहित डागा ने कहा, ‘‘मुझे हिन्दी साहित्य हमेशा से ही पसंद रहा है। शरद जोशी, हरिशंकर परसाई और प्रेमचंद की कवितायें मुझे प्रेरित करती हैं और इनसे मुझे जिंदगी को नये नजरिये से देखने में मदद मिलती है। वास्तव में कवितायें एक बहुत अच्छी आदत हैं, जिन्हें कोई भी अपना सकता है। बचपन से ही मैं एक किताबी कीड़ा था और अपने पसंदीदा कवियों की कविताओं में इस कदर खोया रहता था कि दूसरे विषयों पर कभी भी मैंने अच्छे से ध्यान ही नहीं दिया (हंसते हैं)। किसी भी दूसरे प्रकार का साहित्य उन अहसासों एवं भावनाओं को नहीं जगा सकता, जो कविताओं से उत्पन्न होता है। कविताओं की एक दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि यह मेरे अंदर शांति का भाव जगाती हैं और मुझे सुकून देती हैं। हालांकि, आज की पीढ़ी पुराने जमाने की इन कविताओं का उतना आनंद नहीं उठा सकती है, जितना हमें आता था, लेकिन फिर भी मैं लोगों खासकर युवाओं से आग्रह करना चाहूंगा कि वे अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा सा समय निकालकर इन कविताओं को पढ़ें या सुनें।‘‘ हिमानी शिवपुरी ऊर्फ कटोरी अम्मा ने कहा, ‘‘कवितायें हमेशा से ही मेरी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। सफर के दौरान मैं पोएट्री पॉडकास्ट को सुनना सबसे ज्यादा पसंद करती हूं। मुझे कवितायें पढ़ना और सुनना दोनों ही अच्छा लगता है। विलियम वर्ड्सवॉर्थ की ‘डैफोडिल्स‘, रॉबर्ट फ्रॉस्ट की ‘माइल्स टू गो बिफोर आई स्लीप‘, रविन्द्रनाथ टैगोर की ‘द चाइल्ड‘ और ऐसी ही कई कवितायें मेरी पसंदीदा कविताओं में शामिल हैं। अपने हाई स्कूल और कॉलेज के दिनों में, मैं साहित्य के क्षेत्र में कुछ कर गुजरना चाहती थी और कवि सम्मेलनों में भाग लिया करती थी। साहित्य के उन महत्वाकांक्षी और उभरते सितारों से मिलकर और उनके जैसा बनने की चाहत से मुझे प्रेरणा मिलती थी। थिएटर से मेरे जुड़ने की एक प्रमुख वजह कविताओं और साहित्य से मेरा प्यार भी है। अपने खाली वक्त में, मैं एक कलम उठाती हूं और कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाओं को लिखने की कोशिश करती हूं। मैंने प्रकृति, महिलाओं, अकेलेपन और सामाजिक मुद्दों के बारे में काफी कुछ लिखा है। आज आनंददायक मीडिया के बढ़ते दायरे के साथ, मुझे लगता है कि कवियों के पास शब्दों के अपने खूबसूरत खजाने को दुनिया के साथ साझा करने के लिये एक स्पेस है और मैं भी ऐसा करने का प्रयास करती रहती हूं। कवितायें मुझे कल्पनाओं के आसमान में उड़ान भरने और कुछ समय के लिये वास्तविकता से दूर होने के लिये पंख देती हैं। इससे मुझे आत्मिक और मानसिक सूकून मिलता है। मुझे प्रकृति के साथ रहना अच्छा लगता है और इसकी खूबसूरती को शब्दों में पिरोने में मुझे आनंद मिलता है। 
रोहिताश्व गौड़, जोकि मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, ‘‘मेरा मन जब भी उदास होता है, मुझे पता होता है कि मुझे अब कहां जाना है। मैंने अपने घर में एक सबसे सुखद कोना बनाया है, जहां मैं कविताओं की किताबों के साथ मैं समय बिताता हूं और सकारात्मकता की एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखता हूं। हाथ में एक कप चाय और कविता, बस वहीं सारी थकान गायब। किसी एक को अपना पसंदीदा कवि बता पाना मेरे लिये मुश्किल है। मुझे मिर्जा गालिब, प्रेमचंद, कालीदास, हरिवंश राय बच्चन आदि की कवितायें पढ़ना और सुनना पसंद है। मैं उनकी कविताओं को हजारों बार सुन सकता हूं। काव्य, अभिव्यक्ति का वह रूप है, जो प्रेरणा देता है। मुझे लगता है कि हम सबके अंदर एक कवि छुपा है। मैं लंबे समये से लिखने का काम कर रहा हूं और यह मुझे अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। मेरा मानना है कि जिन भावनाओं को दिखाया नहीं जा सकता, उन्हें कविताओं के माध्यम से व्यक्त कर देना चाहिये। पुरानी कविताओं के लिये मेरे दिल में एक खास जगह है, क्योंकि वे कभी भी पुरानी नहीं होतीं। वर्ल्ड पोएट्री डे के अवसर पर, मैं सभी लोगों से कवितायें लिखने और पढ़ने का अनुरोध करना चाहूंगा। इससे हमें अपने सारे तनाव को दूर करने में मदद मिलती है और यह हमें एक नई उम्मीद भी देता है। कवितायें पढ़ना और लिखना सिर्फ एक शौक नहीं है बल्कि यह जिंदगी जीने का एक तरीका भी हो सकता है।‘‘ 
देखिये ‘दूसरी मां‘ रात 8ः00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर! 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.