आईपीएल में लखनऊ जॉयंट्स का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से

Updated on 16-03-2022 07:36 PM

मुम्बई। 26 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल के 15 वें सत्र में शामिल दोनो नई टीमों लखनऊ सुपर जॉयंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मुकाबला होगा। इसमें लखनऊ की टीम अपना मुकाबला 28 मार्च को गुजरात टाइटंस से ही खेलेगी। लखनऊ की कप्तानी लोकेश राहुल के हाथों में रहेगी। वहीं हार्दिक पंड्या  गुजरात टाइटंस की कमाना संभालेंगे। 

पंड्या इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे पर इस बार जब उन्हें मुम्बई ने बरकरार नहीं रखा तो गुजरात ने शामिल कर लिया। आईपीएल में इस बार आठ की जग 10 टीमें उतरेंगी। आईपीएल मैचों का आयोजन मुंबई और पुणे के 4 स्टेडियमों में किया जाएगा।

इस दौरान 70 लीग मैचों के अलावा 4 प्ले ऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे। गुजरात टाइटंस टीम ने मुख्य कोच पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को बनाया गया है। हार्दिक के अलावा युवा शुभमन गिल और राशिद खान को भी टीम में जगह दी गयी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्युसन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया और साई किशोर जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को भी टीम ने शामिल किया है।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम में कप्तान लोकेश राहुल के अलावा  रवि बिश्नोई, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), क्रुणाल पंडया, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित सिंह राजपूत, कृष्णाप्पा गौतम, दुष्मांथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, काइल मायर्स, कर्ण शर्मा, इविन लुईस और मयंक यादव शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस टीम का कार्यक्रम

तारीख   समय     टीम 1     टीम 2     स्टेडियम

28 मार्च 2022       19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   लखनऊ सुपर जायंट्स       वानखेड़े

2 अप्रैल 2022        19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   दिल्ली कैपिटल्स                एमसीए, पुणे

8 अप्रैल 2022        19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   पंजाब किंग्स        ब्रेबोर्न

11 अप्रैल 2022     19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   सनराइजर्स हैदराबाद         डीवाई पाटिल

14 अप्रैल 2022     19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   राजस्थान रॉयल्स              डीवाई पाटिल

17 अप्रैल 2022     19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   चेन्नई सुपर किंग्स             एमसीए, पुणे

23 अप्रैल 2022     15:30 बजे             गुजरात टाइटंस   कोलकाता नाइट राइडर्स    डीवाई पाटिल

27 अप्रैल 2022     19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   सनराइजर्स हैदराबाद         वानखेड़े

30 अप्रैल 2022     15:30 बजे             गुजरात टाइटंस   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर       ब्रेबोर्न

3 मई 2022            19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   पंजाब किंग्स        डीवाई पाटिल

6 मई 2022            19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   मुंबई इंडियंस        ब्रेबोर्न

10 मई 2022          19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   लखनऊ सुपर जायंट्स       एमसीए, पुणे

15 मई 2022          15:30 बजे             गुजरात टाइटंस   चेन्नई सुपर किंग्स             वानखेड़े

19 मई 2022          19:30 बजे             गुजरात टाइटंस   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर       वानखेड़े

 

लखनऊ सुपर जॉयंट्स का कार्यक्रम

तारीख   विरोधी टीम                     स्थान          समय

28 मार्च                  गुजरात टाइटंस     वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7.30 बजे से

31 मार्च  चेन्नई सुपर किंग्स             ब्रेबोर्न स्टेडियम  शाम 7.30 बजे से

4 अप्रैल  सनराइजर्स हैदराबाद         डीवाई पाटिल स्टेडियम     शाम 7.30 बजे से

7 अप्रैल  दिल्ली कैपिटल्स                डीवाई पाटिल स्टेडियम     शाम 7.30 बजे से

10 अप्रैल                राजस्थान रॉयल्स               वानखेड़े स्टेडियम             शाम 7.30 बजे से

16 अप्रैल                मुंबई इंडियंस        ब्रेबोर्न स्टेडियम   दोपहर 3.30 बजे से

19 अप्रैल                आरसीबी               डीवाई पाटिल स्टेडियम     शाम 7.30 बजे से

24 अप्रैल                मुंबई इंडियंस        वानखेड़े स्टेडियम               शाम 7.30 बजे से

29 अप्रैल                पंजाब किंग्स        एमसीए स्टेडियम, पुणे      शाम 7.30 बजे से

1 मई     दिल्ली कैपिटल्स                वानखेड़े स्टेडियम               दोपहर 3.30 बजे से

7 मई      कोलकाता नाइट राइडर्स    एमसीए स्टेडियम, पुणे      शाम 7.30 बजे से

10 मई    गुजरात टाइटंस     एमसीए स्टेडियम, पुणे    शाम 7.30 बजे से

15 मई    राजस्थान रॉयल्स              ब्रेबोर्न स्टेडियम   शाम 7.30 बजे से

18 मई    कोलकाता नाइट राइडर्स    डीवाई पाटिल स्टेडियम     शाम 7.30 बजे से


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.