मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी का हक छीनना चाहती है : कमलनाथ

Updated on 20-12-2021 06:34 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शाम अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। कमलनाथ ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट से लगी रोक के संबंध में कहा कि याचिकाकर्ताओं के वकील रोटेशन लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे। लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण निरस्त करने का फैसला सुनाया तो उस समय उस पर अपना पक्ष रखने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग और मध्य प्रदेश सरकार के वकीलों की थी। यह वकील माननीय न्यायालय में उपस्थित थे लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार का कोई पक्ष नहीं रखा।

कमलनाथ ने कहा कि इस घटना से साफ है कि मध्य प्रदेश की सरकार जानबूझकर ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ही इस तरह बनाई गई कि उसमें बहुत सारी संवैधानिक कमियां रह जाएं।

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ झूठ प्रचार करने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ओबीसी विरोधी पार्टी रही है और कांग्रेस ने ही हमेशा ओबीसी वर्ग को प्रदेश और देश में अधिकार दिए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही सबसे पहले 1980 में ओबीसी को अधिकार देने के लिए राम जी महाजन आयोग का गठन किया था। कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में पहली बार ओबीसी को 14% आरक्षण दिया गया था। कांग्रेस सरकार ने ही 2003 में ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27% किया था। उसके बाद से बनी भाजपा सरकारों ने इस आरक्षण को समाप्त हो जाने दिया और ओबीसी को आरक्षण देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने 2019 में फिर से ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जिसे उच्च न्यायालय में बहुत खराब पैरवी कर के शिवराज सिंह चौहान सरकार खत्म कराना चाहती है।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के संबंध में कमलनाथ ने कहा सुप्रीम कोर्ट में अवकाश चल रहा है ऐसे में सरकार अगर वाकई ओबीसी के आरक्षण के साथ चुनाव कराना चाहती है तो उसे तत्काल सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन लगानी चाहिए, इस काम में कांग्रेस पार्टी सरकार का पूरा सहयोग देगी।

कमलनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह एक साथ चुनाव चाहते हैं और ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ओबीसी को अधिकार दिलाना चाहती है जबकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव कराने से भाग रही है।

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झूठ और पाखंड फैलाने की जगह ओबीसी वर्ग को अधिकार देने के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आरक्षण समर्थन का दिखावा करती है जबकि उसके मन में ओबीसी विरोध भरा हुआ है। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है और कांग्रेस पार्टी उसकी इस मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता ओबीसी के आरक्षण को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.