'एनिमल' ट्रेलर में बॉबी देओल को देख हैरान रह गए महेश बाबू, कहा- ट्रांसफॉर्मेशन देख हाथ से गिर गया मेरा फोन

Updated on 30-11-2023 03:17 PM
इन दिनों रणबीर कपूर अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' को लेकर धूम मची है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोग इलकी तारीफें करते नहीं थक रहे। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्रेलर देखा और बताया कि 'एनिमल' में बॉबी देओल को देखकर वह हैरान रह गए।

बता दें कि 'एनिमल'में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जो एक ऐसे बेटे की भूमिका में हैं जो अपने पिता को लेकर बचपन से लेकर बड़ा होने तक बहुत क्रेजी है। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है जिसमे बॉबी देओल खतरनाक अवतार में दिखे हैं।

'एनिमल' के एक प्रमोशनल इवेंट में महेश बाबू भी थे मौजूद

हाल ही में 'एनिमल' के एक प्रमोशनल इवेंट में महेश बाबू भी मौजूद थे और वो बॉबी देओल के किरदार की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके।

महेश बाबू बोले- बॉबी, तुमने मुझे हैरान कर दिया

महेश बाबू ने बॉबी देओल को शानदार किरदार को लेकर कहा है, 'बॉबी, तुम आखिर में आए और तुमने मुझे हैरान कर दिया, जिसकी वजह से मेरा फोन ही हाथ से गिर गया। ट्रांसफॉर्मेशन स्टनिंग है, एक ऑडियंस के रूप में ये हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक है। मैं आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'

संदीप रेड्डी वांगा की तीसरी फिल्म है 'एनिमल', जमकर हो रही एडवांस बुकिंग

बता दें कि रणबीर और बॉबी के इस फिल्म'एनिमल' से पहले संदीप रेड्डी वांगा 'अर्जुन रेड्डी' और शाहिद कपूर-स्टारर 'कबीर सिंह' जैसी फिल्में बना चुके हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया था और अब 'एनिमल' से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग भी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.