कोरोना पॉजिटिव हुईं माही विज, वीडियो में कहा- तारा से दूर हूं, उसकी आवाज सुनकर रोज रोती हूं

Updated on 30-03-2023 07:52 PM
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माही ने कुछ देर पहले ही बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्हें कोविड हो गया है। माही ने अपने इंस्टा पर वीडियो करते हुए काफी कुछ बताया है कि कैसे उन्हें पता चला कि उन्हें कोरोना हुआ है और वो फिलहाल एक कमरे में अकेले रह रही हैं। उनकी बेटी भी उनसे दूर है।

माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो बोल रही हैं कि- मुझे कोविड हो गया है। पहले मुझे फीवर और जुकाम हुआ फिर सब मुझे बोल रहे थे कि टेस्ट मत करवाओ लेकिन मैंने टेस्ट करवाया और अब मैं पॉजिटिव हूं। मैं सेफ रहना चाहती थी क्योंकि बच्चे हैं घर पर तो मैंने टेस्ट कराया। मुझे दर्द बहुत ज्यादा हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

'तारा को देखकर रोना आता है'

उन्होंने आगे कहा- ये कोविड पिछले कोविड से ज्यादा खराब है और मैं बस सबको यही बोलूंगी कि आप सेफ रहिए और अपना ख्याल रखिए। क्योंकि हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से हमारे पेरेंट्स या बच्चों को लगे। मैं अपने बच्चों से दूर हूं। तारा कहती है मम्मा के पास जाना है। मैं वीडियो पर तारा को देखती हूं और मुझे बहुत रोना आता है। खुशी मुझे फोन करके बोलती है मम्मा मैं आपको याद कर रही हूं। बस आप अपना ध्यान रखें।

जय की पत्नी माही

माही विज एक्टर और एंकर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) की पत्नी और एक्ट्रेस हैं। हालांकि वो अब काम नहीं करती हैं और घर पर बच्चों की देखभाल करती हैं। लेकिन जय रात-दिन परिवार के लिए काम करते हैं। वैसे माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.