मकर संक्रांति इस बार मनेगी 15 जनवरी को

Updated on 06-01-2022 09:20 PM

भोपाल नए  साल में मकर संक्रांति का पर्व  15 जनवरी को परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पंजाबी समाज के लोग लोहड़ी पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। मलयाली समाज का मकर विल्लाकु पर्व का उत्साह 14 जनवरी को देखने को मिलेगा। वहीं मकर संक्रांति के बाद इस साल 86 दिन विवाह समारोह के शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि कोरोना के कारण कम मेहमानों की मौजूदगी में विवाह होंगे। राजधानी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 14 जनवरी की रात 8:39 बजे से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, तब तक सूर्यास्त हो जाएगा। मकर संक्रांति का विशेष पुण्य काल अगले दिन पंद्रह जनवरी की दोपहर तक रहेगा।

इस कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है। इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। कहते हैं कि इस नक्षत्र में स्नान दान और पूजन करना विशेष फलदायी होता है। साथ ही इस दिन ब्रह्म योग और आनंदादि योग का भी निर्माण हो रहा है। मलयाली समाज द्वारा मकर विल्लाकु पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। शिवाजी नगर स्थित अयप्पा मंदिर में सुबह से पूजन अर्चन का सिलसिला शुरु होगा। वहीं तमिल समाज द्वारा पोंगल पर्व पर खिचड़ी का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व विशेष रुप से उनके घरों में मनाया जाता है, जिनके यहां शादियां हुई हो या लड़के का जन्म।

इसके अलावा अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें रेवड़ी तिल समर्पित करके सुख समृद्धि की कामना की जाती है। 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। 14 जनवरी को भी आयोजन होंगे।ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 16 दिसंबर से धनु के सूर्य होने के कारण खरमास लगने से विवाह नहीं हो रहे थे। नए साल में शादियों की शुरुआत 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद होगी। मार्च में गुरु अस्त खरमास के कारण शादियां बंद रहेगी। देवशयनी एकादशी 10 जुलाई से देवउठनी एकादशी चार नवंबर तक चार माह के लिए फिर शादियां बंद हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.