लोक परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर बेहतर उपयोग करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-01-2022 06:09 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाये। परिसंपत्तियों को पोर्टल पर इन्द्राज भी करें और विभाग अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण सुनियोजित कर एवं परिणाममूलक कार्य करे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनुपयोगी परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश का नाम रोशन करे।

- विभाग की उपलब्धियाँ

लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल रिजर्व मूल्य राशि 83 करोड़ 8 लाख रूपये की कुल 14 परिसमापक एवं शासकीय परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण कर 150 करोड़ रुपये में अवार्ड किया गया। विभाग और जिला कलेक्टर्स द्वारा कुल 377 परिसंपत्तियाँ पोर्टल पर इंद्राज की गई। परिवहन निगम की सीधी बस डिपो, दमोह बस डिपो, मल्हारगंज बस डिपो, इंदौर परिसंपत्तियों को नगरपालिका को सौंपा गया। ऐसी 10 परिसंपत्तियों के प्रबंधन के संबंध में कार्यवाही की गई। परिसंपत्तियों के निर्वर्तन से उच्चतम राजस्व की प्राप्ति के लिए परिसंपत्ति पर पहुँच मार्ग निर्माण कर विकास किया गया, जिसमें विनोद मिल परिसंपत्ति जिला उज्जैन, अलीराजपुर बस डिपो आदि शामिल हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद 19 परिसंपत्तियों को परिवहन विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा पोर्टल पर इंद्राज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.