अर्जुन को इग्नोर करते हुए सामने से गुजरीं मलाइका:इंडियन कोचर वीक में हुआ आमना-सामना

Updated on 27-07-2024 01:30 PM

इंडस्ट्री में चर्चा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेक अप हो चुका है। इसी बीच दोनों शुक्रवार (26 जुलाई) को एक ही इवेंट में नजर आए।

हालांकि, इवेंट में ना तो दोनों साथ में पहुंचे और ना ही साथ नजर आए लेकिन दोनों का आमना-सामना जरूर हुआ।

एक दूसरे से दूर बैठे नजर आए दोनों
दरअसल, दोनों नई दिल्ली में हुए इंडियन कोचर वीक में पहुंचे थे। इवेंट में दोनों फ्रंट सीट पर बैठे थे। हालांकि, दाेनों एक-दूसरे से काफी दूर बैठे नजर आए। इस इवेंट में जहां मलाइका ने रैंप वॉक किया, वहीं अर्जुन सिर्फ इसे अटैंड करने पहुंचे थे।

सामने से गुजरे पर नजरें नहीं मिलाईं
इवेंट से दोनों का एक और वीडियो वायरल है जहां मलाइका, अर्जुन के सामने से गुजरीं लेकिन दोनों ने एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाईं।

अर्जुन जब अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे तभी मलाइका पीछे से निकलने की कोशिश कर रही थीं। अर्जुन ने फैंस से उन्हें रास्ता देने के लिए कहा ताकि वो आराम से गुजर सकें।

इसके बाद मलाइका, अर्जुन के सामने से गुजरीं पर दोनों ने एक दूसरे से आई कॉन्टैक्ट नहीं किया।

ब्रेक अप के कयास सही साबित होते नजर आए
इससे पहले शुक्रवार को जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो सबको लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है और वे किसी वैकेशन पर जा रहे हैं।

हालांकि, इवेंट से सामने आए इन वीडियो से देखने के बाद दाेनों के ब्रेक अप के कयास सही साबित होते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें इस साल तक शुरू हुईं जब दोनों ने ना तो एक दूसरे का बर्थडे अटैंड किया और ना ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर विश किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.