मलयालम डायरेक्टर बैजू परवूर का निधन, होटल में खाना खाते ही बिगड़ने लगी थी तबीयत

Updated on 27-06-2023 09:53 PM
मलयालम फिल्म डायरेक्टर और बैजू परवूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 42 साल के डायरेक्टर की मौत से उनकी फैमिली को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर के मौत की वजह फूड पॉइजनिंग है। फिल्म डायरेक्टर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

बैजू के निधन की खबर सुनकर फैंस और उनके अपने सदमें में डूब गए हैं। खबर है कि बैजू किसी फिल्म के काम से कोझिकोड में थे। जब वह शनिवार को कार से वापस घर लौट रहे थे तो एक होटल के पास रुके और वहीं खाना खाया। बताया गया है कि जैसे ही वह होटल से निकले, उसके बाद ही वह कथित तौर पर काफी असहज महसूस करने लगे।

तबीयत खराब हुई तो ससुराल पहुंचे डायरेक्टर

जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें कहा जा रहा है कि तबीयत बिगड़ते ही डायरेक्टर ने कुन्नमकुलम में अपनी वाइफ के घर जाने का फैसला किया और ससुराल पहुंचते ही उनकी हालत और खराब हो गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटलाइज किया गया लेकिन बताया जाता है कि उनकी परेशानी वहां भी खत्म नहीं हुई और रविवार को वह अपने घर परवूर लौट आए।

एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ट्रांसफर करवाना पड़ा

खबर ये भी आई है कि जब बैजू की तबीयत में सुधार नहीं दिखा तो कुझुपिल्ली के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। हॉस्पिटलाइज होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और फिर तुरंत कोच्चि के हॉस्पिटल ट्रांसफर किया गया। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी वाइफ चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। खबर है कि सोमवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया।

बैजू परवूर की पहली निर्देशित फिल्म होने वाली थी रिलीज

बैजू करीब दो दशक से बतौर प्रॉडक्शन एक्जीक्यूटिव काम कर चुके थे। बैजू परवूर निर्देशित पहली फिल्म 'सीक्रेट' अगेल महीने ही रिलीज होनेवाली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.