मालदीव 43 भारतीयों को देश से निकालेगा : यह कई अपराधों में आरोपी लिस्ट में 12 देशों के 186 नागरिक चीन का एक भी नहीं

Updated on 15-02-2024 01:00 PM

भारत से तनाव के बीच मालदीव ने 43 भारतीयों को देश से निकालने की घोषणा की है। इनके ऊपर मालदीव में अलग-अलग अपराध करने का आरोप है। मालदीव के मीडिया अधाधु के मुताबिक, मालदीव ने 12 देशों के कुल 186 नागरिकों को देश से निकालने का फैसला किया है। हालांकि, इसमें चीन के एक भी नागरिक का नाम नहीं है।

 सबसे ज्यादा 83 बांग्लादेशी नागरिकों को निकाला जा रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय, तीसरे पर श्रीलंकाई और चौथे पर नेपाल के नागरिक हैं। हालांकि, इनके लिए देश छोड़ने की आखिरी तारीख क्या है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

गैरकानूनी तरह से बिजनेस करने वालों की देश में जगह नहीं
दरअसल, कुछ दिन पहले ही मालदीव के गृह मंत्रालय ने कहा था कि वो देश में गैर-कानूनी तरह से चल रहे बिजनेस को बंद करने करेंगे। इन व्यापारों का पैसा विदेशियों के बैंक अकाउंट्स में डाला जा रहा है। वित्त मंत्रालय ऐसे गैर-कानूनी कारोबार बंद करेगा। इन दौरान उन बिजनेस को भी टारगेट किया जाएगा, जिनका मालिक कोई और है, लेकिन इन्हें कोई विदेश नागरिक ऑपरेट कर रहा है।

मालदीव के होमलैंड सिक्योरिटी मिनिस्टर अली इहुसान ने कहा- किसी दूसरे के नाम से बिजनेस रजिस्टर करवाने के बाद इन्हें विदेश नागिरक ऑपरेट करते हैं। बिजनेस ने होने वाले मुनाफे को वे अपने ही अकाउंट में डलवाते हैं। अब हम ऐसे बिजनेस को बंद करके इनको चलाने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेज रहे हैं। यह फैसला मालदीव में दिसंबर 2021 में लाए गए एक कानून के तहत लिया गया है।

मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत-मालदीव में तनाव बढ़ा
2023 में मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत-मालदीव के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रपति बनते ही मुइज्जू ने भारत के 88 सैनिकों को देश से निकालने की घोषणा की। भारत के साथ मीटिंग के बाद इसके लिए 10 मई की तारीख तय की गई है।

इसके अलावा मालदीव भारत के साथ पानी पर रिसर्च करने वाले एग्रीमेंट को भी रिन्यू नहीं करेगा। भारत का नाम लिए बिना मुइज्जू ने कहा था- हम किसी भी देश को हमारी संप्रभुता में हस्तक्षेप करने या उसे कमजोर करने की अनुमति नहीं देंगे। मालदीव के साथ तनाव के बीच भारत से वहां जाने वाले टूरिस्ट की संख्या भी घट गई है।

पिछले साल मालदीव जाने वाले पर्यटकों की सूची में भारतीय पहले नंबर थे। हालांकि, जनवरी 2024 में सामने आए आंकड़ों में मालदीव में भारतीय टूरिस्ट की संख्या 5वें स्थान पर पहुंच गई।

मालदीव में 2021 में शुरू हुआ 'इंडिया आउट' कैम्पेन
2018 की बात है। चीन के करीबी और PPM के नेता राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन राष्ट्रपति चुनाव हार जाते हैं। बाद में उन्हें हवालेबाजी और एक अरब डॉलर के सरकारी धन का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया। 2019 में यामीन को पांच साल की सजा हुई। नए राष्ट्रपति बने इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, जो ‘इंडिया फर्स्ट’ की पॉलिसी पर चलते थे।

कोरोना के चलते यामीन की जेल की सजा को नजरबंदी में बदल दिया गया। नवंबर 2021 में यामीन के खिलाफ लगे सारे आरोप खारिज कर दिए गए और 30 नवंबर को रिहा कर दिया गया। इसके बाद उनका दोबारा राजनीति में आने का रास्ता भी साफ हो गया। इसके बाद वह चुनाव प्रचार में जुट गए और अक्सर अपने भाषणों में लोगों से अपील करने लगे कि अपने घरों की दीवारों पर ‘इंडिया आउट' लिखें।

इसके बाद ही मालदीव में विपक्षी दलों ने 'इंडिया आउट' अभियान शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि भारतीय सुरक्षा बल के जवान मालदीव छोड़ें। 'इंडिया आउट' ने मालदीव में भारत के इन सैनिकों की मौजूदगी की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और उनकी उपस्थिति को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.