मामा सलमान और उनकी भांजी की फिल्म आमने-सामने, 'टाइगर 3' के सामने 'फर्रे' तिनके की तरह उड़ी

Updated on 01-12-2023 02:07 PM
पिछले कुछ साल की कसर इस साल बॉलीवुड की फिल्मों ने सिनेमाघरों में जमकर निकाली है। इस साल रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने केवल बम्पर कमाई ही नहीं की बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के भी रेकॉर्ड धड़ाधड़ तोड़े। 'पठान' जैसी धाकड़ फिल्म से इस साल की हुई दमदार शुरुआत दिसम्बर तक भी जारी नजर आ रही है और अब रणबीर की 'एनिमल' कमाल दिखाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। हालांकि, इस साल की बम्पर फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की 'टाइगर' भी उनमें से एक है जो इस साल शानदार कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हो गई है। हालांकि, 'टाइगर 3' से जिस कमाई की उम्मीद की जा रही थी, वो उसपर सफल नहीं रही, लेकिन दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में ये टॉप पर है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की भांजी अलीजेह की फिल्म 'फर्रे' बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पाई है। आइए जानते हैं 'टाइगर 3' और 'फर्रे' ने गुरुवार को कितनी कमाई की।

यहां आपको ये भी बताना चाहेंगे कि कल यानी गुरुवार तक इन फिल्मों के सामने कॉम्पिटिशन में कोई और फिल्म नहीं थी। लेकिन आज 1 दिसम्बर से दो नई और बड़ी फिल्में टक्कर देने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। एक तरफ रणबीर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' है तो दूसरी तरफ देश के सबसे सेलिब्रेटेड सेना प्रमुख और पहले फील्ड मार्शल मानेकशॉ की कहानी 'सैम बहादुर' जिसमें विक्की कौशल नजर आए हैं। 'एनिमल'ने रिलीज से पहले से ही तूफान मचा रखा है और दशभक्ति के साथ-साथ वॉर फिल्में पसंद करने वालों को विककी कौशल की ये फिल्म जरूर खींच लेगी। ऐसा में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर' के सामने आज शुक्रवार से मुसीबतों का पहाड़ खड़ा दिख रहा है। वहीं अलीजेह की 'फर्रे' तो पहले दिन से ही चारों खाने चित पड़ी दिख रही है।

'फर्रे' 6 दिनों में 3 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को रिलीज हुई 'फर्रे' 6 दिनों में 3 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची है। सलमान की भांजी अलीजेह ने 'फर्रे' से बॉलीवुड में एंट्री मारी है और इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी तारीफें भी मिली। उन्हें अलीजेह की एक्टिंग भी खूब पसंद आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आलम कुछ और ही दिखा। फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों के लिए बुरी तरह तरस रही है। 35 लाख रुपये से शुरू हुई ओपनिंग रविवार को काफी खींच-खींचकर 70 लाख के करीब पहुंची, लेकिन इसके बाद से लगातार नीचे गिरती दिख रही है। फिल्म ने गुरुवार को 20 लाख रुपये की कमाई की है। 7 दिनों में फिल्म बमुश्किल 2.58 करोड़ के करीब पहुंची है।

फिल्म 'टाइगर 3' ने की 279.90 करोड़ की कमाई

वहीं 12 नवंबर के दिन रिलीज हुई फिल्म यशराज फिल्म्स की स्पाी यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' को दिवाली पर ओपनिंग का तगड़ा नुकसान हुआ है। देश के इतने बड़े त्योहार की वजह से ये फिल्म वो भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं रही जो 'पठान', 'गदर 2' या 'जवान' जुटा पाई थी। फिल्म ने केवल 44.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने गुरुवार को यानी 19वें दिन मात्र 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अबतक इस फिल्म ने 279.90 करोड़ की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'टाइगर 3'अब 450 करोड़ रुपये के करीब पहुंची है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.