नीदरलैंड में विमान के इंजन में फंसकर व्यक्ति की मौत:एम्स्टर्डम एयरपोर्ट की घटना, KLM एयरलाइन ने कहा- मामले की जांच चल रही

Updated on 30-05-2024 12:55 PM

नीदरलैंड में बुधवार को KLM एयरलाइन की एक फ्लाइट के इंजन में फंसकर व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत उस समय हुई जब KL1341 फ्लाइट एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से डेनमार्क जाने वाली थी। एयरलाइन ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है। नीदरलैंड पुलिस भी मामले की इन्वेस्टिगेशन करेगी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक को एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।

उधर, सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और डेनमार्क जाने का प्लान कैंसिल कर दिया गया है।

अब फ्लाइट के बारे में जानिए ...
KLM एयरलाइन का यह विमान एम्ब्रेयर ERJ-190 था, जो एक ट्विन-इंजन जेट था। एयरलाइन के मुताबिक, इस जेट में 100 लोग तक सवार हो सकते हैं। इसे सिटीहॉपर के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल यूरोप के भीतर छोटी उड़ानों के लिए किया जाता है।

अमेरिका में फ्लाइट के इंजन में लगी आग
अमेरिका में शिकागो के ओ'हैयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 27 मई को यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में रनवे पर दौड़ते समय आग लग गई। यह एयरबस A320 विमान था। यह टेकऑफ करने ही वाला था कि एक इंजन से धुआं उठता नजर आया। इसे तुरंत रोका गया और सभी 148 यात्रियों और 5 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स को 45 मिनट तक रोक दिया गया।

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमानों से जुड़े दूसरे हादसे...

1. मार्च 2024: जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के प्लेन का एक पहिया निकल गया था। उड़ान भरते ही इस विमान का पहिया टूटकर हवाई अड्डे की पार्किंग में गिर गया था। इससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था।

यूनाइटेड एयरलाइंस का यह प्लेन सैन फ्रांसिस्को से ओसाका जा रहा था। पहिया गिरने की वजह से लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई थी। विमान में 4 पायलट सहित कुल 249 लोग सवार थे।

2. जनवरी 2024: यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान का दरवाजा हवा में ही खुल गया था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के कुछ ही देर के अंदर इसे सबसे करीबी टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। इसमें 123 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर्स थे।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एयरबस A319 ने 10 जनवरी की दोपहर करीब 3:42 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही पायलट को पता चला कि दरवाजा खुला होने का सिग्नल देने वाली लाइट जल रही थी। इसके बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.