नीदरलैंड के नाइटक्लब में शख्स ने लोगों को बंधक बनाया : कुछ घंटों बाद छोड़ा, फिर सरेंडर किया

Updated on 31-03-2024 12:54 PM

नीदरलैंड के एक नाइट क्लब में एक शख्स ने क्लब में मौजूद कई लोगों को बंधक बना लिया। कई घंटों बाद संदिग्ध ने बंधकों को आजाद किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कितने लोगों को हॉस्टेट बनाया गया और यह हॉस्टेट क्राइसिस कितने घंटे चला, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा के मुताबिक, घटना एडे शहर के पेटीकोट नाइट क्लब में हुई। यह शहर नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडैम से 85 किलोमीटर दूर है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स ने नाइट क्लब में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया है। उसके पास चाकू और अन्य हथियार हैं। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और क्लब को घेर लिया।

पुलिस ने कहा- यह आतंकी घटना नहीं
पुलिस ने बताया कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है। जांच टीम को आतंकवादी मकसद का कोई संकेत नहीं मिला है। संदिग्ध डच नागरिक है। उसके पास से हथियार-विस्फोट मिले हैं। फिलहाल वो हमारी कस्टडी में है। हम पूछताछ कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संदिग्ध ने सरेंडर किया था
हॉस्टेज क्राइसिस शुरू होने के कुछ घंटों बाद तीन बंधकों को आजाद किया गया। तीनों लोगों को सुरक्षित क्लब के बाहर आते दिखा गया। इसके बाद एक और बंधक बाहर आया। फिर संदिग्ध बाहर निकाला। पुलिस की चेतावनी से पहले ही उसने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने 150 घर खाली करवाए
पुलिस ने एहतियाती तौर पर नाइट क्लब के पास बने 150 घरों को खाली करवा दिया था। क्लब के आस-पास भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की थी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल पर रिमोट-कंट्रोल रोबोट, एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट और प्रोटेक्टिव गियर पहने पुलिस कर्मी को देखा गया। एडे शहर से आने-जाने वाली लोकल ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.