महाकाल टैटू के कारण फूंके गए पुतले, क्रिकेटर्स रखते थे गंदी नजर.. बवंडर में भी चट्टान सी खड़ी रहीं Mandira Bedi

Updated on 15-04-2023 08:22 PM
मंदिरा बेदी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती हैं। इसलिए शायद विवाद उनका पता पूछते रहते हैं। 15 अप्रैल, 2023 को मंदिरा 51वां बर्थडे मना रही हैं और इस मौके पर हमारे पास उनसे जुड़े कई फैक्ट्स हैं, जो हम बताने का इंतजार नहीं कर पा रहे। आज की 'सैटरडे सुपरस्टार' सीरीज में हम मंदिरा बेदी से जुड़ी उन बातों को बताएंगे, जिसने उन्हें तबाह करने की पूरी कोशिश की लेकिन वो पीछे नहीं हटीं। एक्ट्रेस कभी अपने ब्लाउज को लेकर चर्चा में रही हैं तो कभी पीठ पर बने टैटू ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। वहीं एक बार तो हद तो तब हो गई जब पति के निधन के बाद एक दोस्त के साथ खींची गई फोटो को लेकर वह ट्रोल हो गईं।

हालांकि फिटनेस के मामले में Mandira Bedi किसी को भी मात दे सकती हैं। मंदिरा ने 1994 में 'शांति' सीरियल से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन 29 साल के अपने करियर में एक्ट्रेस कई विवादों का भी हिस्सा रही हैं। आइए आपको एक-एक करके बताते हैं।

पंजाब में फूंका गया मंदिरा का पुतला

साल 2004 में मंदिरा ने अपनी गर्दन के पिछले हिस्से पर 'ओमकार' का टैटू बनवाया था, जिसने 2010 में काफी बवाल मचाया था। उनके इस टैटू ने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। इतना हंगामा हुआ कि मंदिरा को इसे हटवाना पड़ा। एक्ट्रेस खूब रोईं। इस घटना को याद करते हुए मंदिरा ने कहा था- यह सब 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुआ था। मैं उन दिनों उस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही थी। पंजाब के लोगों ने इस टैटू को टीवी पर देखा और उसके बाद हंगामा मच गया। लोगों ने मेरा पुतला भी फूंका। मुझे अखबारों में माफीनामा छपवाना पड़ा। कुछ दिन मामला शांत हुआ था, लेकिन फिर दो साल बाद बवाल हो गया। मैंने लुधियाना में एक कार्यक्रम के लिए साड़ी पहनी थी। किसी ने मेरे बैकसाइड से फोटो खींच ली और मामले को हवा दे दी। 2010 में चुनाव के समय मेरे खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था।

टैटू पर मचा बवाल, देश से मांगी माफी

मंदिरा ने कहा- मुझे बहुत बुरा लगता था कि मेरे माता-पिता हैं। मैंने हर बड़े अखबार में माफी मांगी थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा था, इसलिए मुझे 2014 में यह टैटू हटवाना पड़ा। मैं अब और लड़ाई नहीं करना चाहती थी। हालांकि मुझे बाद में पता चला कि टैटू पर कोई केस नहीं होता। लेकिन उस तरह की सोच के लोगों से नहीं लड़ सके। मुझे बहुत रोना आया। मुझे शायद इतना बुरा कभी नहीं लगा।

पति की मौत के बाद भद्दे कमेंट्स

मंदिरा के पति राज कौशल का 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। कुछ दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की, जहां वह अपनी एक करीबी दोस्त के साथ पूल में नजर आ रही थीं। मंदिरा को बिकिनी में किसी और के साथ देखना फैंस को रास नहीं आया। एक्ट्रेस को तुरंत ही ट्रोल कर दिया गया। पति की मौत को लेकर यूजर्स ने उन पर कई तरह के ताने भी लगाए। ट्रोल्स ने कहा- पति को गए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, वह थोड़ा सब्र करतीं। अपनी पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स देखकर मंदिरा भी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं, परेशान होकर उन्होंने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया।


क्रिकेटर्स गंदी नजर से देखते थे

मंदिरा बेदी 2003 से 2007 के दौरान ICC क्रिकेट विश्व कप के प्री-मैच शो की मेजबानी करती थीं। वहां कई क्रिकेटर्स उन्हें घूरते थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि- उन्हें लगता था कि वो एक अलग ही दुनिया से आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के नूडल स्ट्रैप वाले ब्लाउज खूब हिट हुए। मंदिरा ने कहा- मुझे चैनल ने कहा था कि जो मन में आए पूछ लो। लेकिन क्रिकेटर्स मुझे ऐसे घूरते थे जैसे मैं कुछ भी नहीं हूं। लेकिन मैं संतुष्ट थी कि सोनी ने मुझे 150-200 महिलाओं में से चुना था, मुझे कुछ अच्छा कहना होगा। क्रिकेटर हमेशा मुझे गंदी नजर से देखते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.