जमीन और पैसों का हेर-फेर बना इमरान खान के जेल जाने की वजह, क्या है अल-कादिर ट्रस्ट केस?

Updated on 10-05-2023 07:58 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जहां वह दो मामलों में पेश होने के लिए आए थे। बाद में इस्लामाबाद पुलिस ने आईजी अकबर नासिर खान के हवाले से एक बयान जारी कर बताया कि इमरान को अल कादिर ट्रस्ट केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि पीटीआई चीफ को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस केस में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर मनी लॉन्डिंग कर प्राप्त की गई 50 अरब रुपए की राशि को वैध बनाने के लिए एक रियल एस्टेट फर्म का इस्तेमाल करने का आरोप है। आइए जानते हैं कि अल-कादिर ट्रस्ट केस क्या है?

इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और दूसरे पीटीआई नेता भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की जांच का सामना कर रहे हैं। यह मामला पीटीआई सरकार और एक बिल्डर के बीच लेनदेन का है जिसने कथित तौर पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड का नुकसान पहुंचाया। इमरान, बुशरा बीबी, जुल्फिकार बुखारी और बाबर अवान ने 'अल-कादिर' नाम से एक ट्रस्ट बनाया था जिसका उद्देश्य पंजाब के झेलम जिले में अल-कादिर यूनिवर्सिटी की स्थापना करना था। ट्रस्ट के ऑफिस का पता 'बनी गाला, इस्लामाबाद' दर्ज किया गया। 2019 में बुशरा बीबी ने 'दान' लेने के लिए एक प्राइवेट रियल एस्टेट फर्म बहरिया टाउन के साथ एक ज्ञापन पर साइन किए।

दोस्त को दे दी दान की जमीन

इस डील के तहत बहरिया टाउन ने ट्रस्ट को 458 कनाल, 4 मरला और 58 स्क्वायर फुट जमीन दान की। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह का आरोप है कि इमरान खान ने दान की गई जमीन में से 240 कनाल अपनी पत्नी की करीबी दोस्त फराह गोगी के नाम कर दी। इस जमीन की कीमत कम करके आंकी गई और इमरान ने यूनिवर्सिटी के नाम पर अपना हिस्सा प्राप्त कर लिया। इमरान खान ने इस मामले को दबाने की बहुत कोशिश की।

रिकॉर्ड में कम दिखाई चंदे की रकम

पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल का आरोप है कि इमरान ने मलिक रियाज नाम के बिल्डर को 190 मिलियन पाउंड दिए थे। बाद में उन्हें यह राशि ब्रिटिश अधिकारियों को देना पड़ी ताकि इसकी जांच की जा सके कि यह पैसा पाकिस्तान की किसी आय से था या नहीं। मलिक रियाज वही बिल्डर है जिसने उस ट्रस्ट को सैकड़ों एकड़ जमीन दान की जिसके सदस्य इमरान खान और बुशरा बीबी थे। 2021 में ट्रस्ट को यूनिवर्सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए का दान मिला। जब पाकिस्तानी मीडिया ने इसका खुलासा किया कि ट्रस्ट को 180 मिलियन पाकिस्तानी रुपए प्राप्त हुए जबकि रिकॉर्ड में सिर्फ 8.52 मिलियन रुपए का खर्च दिखाया गया, तब यह घोटाला सामने आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.