कश्मीर से बांग्लादेश तक हिंदुओं की हत्या पर मनीष तवारी का सवाल

Updated on 17-10-2021 09:00 PM

नई दिल्ली ।जम्मू-कश्मीर में गैर-मुस्लिमों की टारगेट किलिंग से लेकर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया आई है। रविवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि साउथ एशिया में एक बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा है।

 मनीष तिवारी ने कश्मीर में घुसपैठ, गैर-मुस्लिमों की हत्या और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के बीच संबंध को लेकर सवाल किया। मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, 'उन्होंने कहा, 'क्या कश्मीर में हो रही गैर-मुसलमानों की हत्याएं, बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या और पुंछ में 9 जवानों की शहादत के बीच कोई लिंक है? शायद ऐसा है। दक्षिण एशिया में एक बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा है।

कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सगीर अहमद (56) को पुलवामा जिले में गोली मारी गई थी और बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी गई थी।

 इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में सेना के सात जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान शनिवार को छठे दिन भी जारी है और इस दौरान एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो जवान शहीद हो गए। दो जवानों की मौत के साथ ही पुंछ के सुरनकोट वन में सोमवार से शुरू हुए अभियान में अब तक नौ जवान शहीद हो चुके हैं। बाद में यह अभियान पुंछ के मेंढर और राजौरी के थानामंडी तक फैल गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.