'शादी नरक में और तलाक स्वर्ग में तय होते हैं' राम गोपाल वर्मा के इन 7 पोस्ट्स से मचा तहलका, कही चुभने वाली बात
Updated on
22-07-2024 03:17 PM
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दों पर अपनी विशेष टिप्पणी जरूर करते हैं, फिर बात चाहे कोई भी हो। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए शादी और तलाक पर काफी पोस्ट किए हैं। जिसे लोग नताशा और हार्दिक पांड्या के अलगाव से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि ये पोस्ट उनके ऐलान के बाद ही किया गया था। इसमें फिल्ममेकर ने कहा है कि शादी जहां 'नरक' में तय होती हैं। वहीं तलाक 'स्वर्ग' से लिखे गए होते हैं।
राम गोपाल वर्मा ने 20 जुलाई को एक्स हैंडल, जो कि पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। उस पर शादी और तलाक को बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा और कहा, 'शादी नरक में और तलाक स्वर्ग में तय होते हैं।' इसके बाद दूसरे पोस्ट में लिखा, 'मुझे हैरानी होती है कि आजकल की शादी वास्तव में उतनी ही लंबी चलती है, जितने दिन मम्मी-पापा शादी करते हैं।'
राम गोपाल वर्मा ने शादी के लिए कही ये बात
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'बुढ़ापे में देखभाल के लिए शादी करने की तुलना में सैलरी वाली नर्स एक बेहतर ऑप्शन है... नर्स इसे सैलरी वाली नौकरी के रूप में करेगी। जबकि पत्नी, बूढ़े आदमी को सेवा करने के लिए ताने देगी। उसे बुरा महससू कराएगी। जैसे उसने बीमार होकर कोई अपराध कर दिया हो।'
तलाक की बढ़ती दर पर बोले राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि 'प्यार अंधा होता है और शादी आंखें खोलने वाली चीज है। शादी तभी सफल हो सकती है, जब आपके पास एक ही व्यक्ति से बार-बार प्यार करने की क्षमता हो।' उन्होंने आगे लिखा, 'आजकल तलाक की दर को देखते हुए, सबसे बड़े बेवकूफ वो गरीब माता-पिता हैं, जो शादी के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करते हैं।' बता दें कि नताशा और हार्दिक ने तीन बार शादी की थी। और जमकर खर्चा किया था। और एक बेटे के बावजूद, शादी के चार साल बाद अलग हो गए। नताशा अपने मायके साइबेरिया चली गईं और क्रिकेटर मुंबई में हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…