युवाओं को अवसर दे रही मैरीकॉम

Updated on 13-03-2022 08:28 PM

भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने कहा है कि वह विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगी। मैरीकॉम ने कहा है कि वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपनी तैयारियों पर ध्यान देने के साथ ही युवाओं को अवसर देने के लिए इन दोनो टूर्नामेंटों से अपना नाम वापस ले रहीं है।

आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में छह से 21 मई तक खेली जाएगी। वहीं 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और 2022 एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को दिये अपने संदेश में मैरीकॉम ने कहा कि मैं युवा पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे आने और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव हासिल करने का अवसर देने के लिए इन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहूंगी। मैं अपना ध्यान केवल राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर ही लगाना चाहूंगी। विश्व चैम्पियनशिप के लिए सभी 12 वर्गों के चयन ट्रायल बुधवार को समाप्त होंगे।

एशियाई खेलों के लिये पुरूषों के चयन ट्रायल्स मई में जबकि पुरूष और महिलाओं के लिये राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स जून में कराए जाएंगे। ट्रायल्स में एशियाई खेलों के वजन वर्ग भी शामिल हैं जो आईबीए जैसे ही हैं। वहीं बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि मैरीकॉम लंबे समय से भारतीय मुक्केबाजी की पहचान रही हैं और उन्होंने दुनिया भर में कई मुक्केबाजों और खिलाडिय़ों को प्रेरित किया है। हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.