मैथ्यू हेडन ने गुजरात टाइटंस को बताया अपनी पंसदीदा टीम

Updated on 13-04-2022 07:46 PM

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अब तक 20 मैच खेले जा चुके हैं। 2 नई टीमों को अगर छोड़ दें, तब सभी पुरानी आठ टीमों ने कम से कम 4 मैच खेल लिए हैं। पांच टीमों के 6-6 अंक हैं, जबकि एक टीम अभी तक अजेय बनी हुई है। वहीं आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों को अभी जीत का खाता खोलना बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2022 में अपनी फेवरेट टीम चुनी है। उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा टीम के तौर पर गुजरात टाइटंस को चुनाकर उसकी जमकर तारीफ की। हेडन को लगता है कि गुजरात टाइटंस वह टीम है, जिससे हर विपक्षी टीम को सावधान रहना चाहिए। गुजरात की टीम शुरुआत के तीनों मैच लगातार जीत चुकी है। हालांकि अंकतालिका में गुजरात टाइटंस की टीम राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है।

पिछले हफ्ते पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद मैथ्यू हेडन ने कहा था इन तीन मैचों में हार्दिक पंड्या की टीम ने बहुत सकारात्मकता दिखाई है। हेडन के मुताबिक, आप केवल अपनी टीम के जितना अच्छा खेल सकते हैं। इनदिनों गुजरात की टीम अपने खेल में शीर्ष पर है। टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल गेम को नियंत्रित कर रहे हैं। उनके अलावा दूसरे खिलाड़ियों का भी योगदान है। कुल मिलाकर सभी टीमें गुजरात की तरफ देख रही हैं और वे सोचती हैं कि हम उसे कैसे हराएं। गुजरात टाइटंस मेरे फेवरेट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.