मयंक होंगे पंजाब किंग्स के नये कप्तान

Updated on 24-02-2022 07:12 PM

नई दिल्ली सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं। मयंक ने कप्तानी की रेस में अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। मयंक को पिछले दो सत्र में किये शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान बनाने पर फैसला हुआ है हालांकि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

पंजाव ने जब मेगा नीलामी में धवन को खरीदा था तब लगा कि उन्हें कप्तानी मिल सकती है पर बाद में युवा मयंक के नाम पर सहमति बनी क्योंकि अधिकतर टीमों ने कप्तानी युवा खिलाड़ियों को सौंपी है। मयंक ने आईपीएल के पिछले 2 सत्र में शानदार प्रदर्शन कर 800 से अधिक रन बनाए हैं। साल 2021 में उन्होंने 12 मैच में 441 रन बनाये थे। जिससे 4 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा हैं। वहीं उन्होंने साल 2020 में 11 मैच में 424 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी से पहले मयंक के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रीटेन किया था। टीम ने नीलामी में धवन के अलावा कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन को भारी-भरकम राशि में खरीदा था। मयंक का प्रदर्शन ओवरऑल टी20 में शानदार रहा है और वह 159 पारियों में 26 की औसत से 3917 रन बना चुके हैं। 2 शतक और 24 अर्धशतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 135 का है। इसके अलावा मयंक ने टीम इंडिया की ओर से 19 टेस्ट और 5 वनडे खेले हैं। टेस्ट में इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया है।

पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में मयंक टीम के प्रदर्शन में सुधार लाना चाहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.