कटघोरा में मेगा लीगल सर्विस कैंप संपन्नकटघोरा में मेगा लीगल सर्विस कैंप संपन्न

Updated on 26-10-2021 05:57 PM

कोरबा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन तहसील स्तर पर जनपद पंचायत कटघोरा में 24 अक्टूबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत पात्र बीपीएल राशन कार्ड के 22 हितग्राहियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत सरसों एवं अलसी मिनी किट 10-10 हितग्राहियों को कृषि विभाग के द्वारा तथा उद्यान रोपणी पंडरीपानी के द्वारा भिंडी उत्पादक कृषकों को सहायता राशि एवं बीज का वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए हुए अधिकारियों के द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं के द्वारा लाभप्रद योजनाओं हिंदू दत्तक एवं भरण पोषण अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों को आयकर एवं रेल यात्रा में छूट के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पेंशन योजना राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी के अलावा जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य उपभोक्ता कमीशन, राष्ट्रीय उपभोक्ता कमीशन में पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा कैसे आवेदन करना है तथा उनके अधिकारों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई, साथ ही ग्राम स्तर पर शिविर का आयोजन कर सभी विभागों के द्वारा सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने हेतु अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में एसडीएम कटघोरा नंद जी पांडेय, तहसीलदार सोनित मेरिया, जनपद सीईओ कटघोरा एच.एन. खोटेल, कृषि अधिकारी राजेश कुमार मरावी, उद्यान अधीक्षक पंडरीपानी अर्जुन सिंह मरावी, सूर्यकांत तिवारी, श्रीमती आरती मंगेशकर, जे.पी. उपाध्याय, हरीश चंद्र कश्यप, कार्यालयीन कर्मचारी के साथ-साथ सरपंच-सचिव, हितग्राही सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.