
भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी नए ज़माने के ड्रामा 'सपनों की छलांग' की पहली झलक ने दर्शकों को अपने दिलचस्प कॉन्सेप्ट से प्रभावित कर लिया है। यह शो रूढ़िवादी सोच रखने वालों से यह सवाल करता है कि एक लड़की किसी अजनबी शहर में अपने सपनों की छलांग क्यों नहीं लगा सकती, और अपने सपनों की नौकरी क्यों नहीं कर सकती? इस शो की नायिका राधिका यही बदलना चाहती है और सपनों के शहर मुंबई में विश्वास की एक छलांग लगाती है। पक्के इरादे रखने वाली इस लड़की का रोल निभा रही हैं उभरती हुई टेलीविजन स्टार मेघा रे, जो इस ताजातरीन कहानी में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
'सपनों की छलांग' का हिस्सा बनने पर अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए मेघा रे ने कहा, "सपनों की छलांग एक प्यारी कहानी है, जो शुरुआत से ही आपके दिलो-दिमाग पर छा जाएगी, जैसा कि इसने मेरे साथ किया। यह हर उस लड़की की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर एक नए शहर में विश्वास की छलांग लगाती है। जब लड़कों को काम के लिए बाहर जाने का मौका मिलता है, तो उन पर गर्व किया जाता है, लेकिन जब लड़कियों की बात आती है तो उन्हें घर के पास ही नौकरी ढूंढने को कहा जाता है या फिर उन्हें काम करने की इजाज़त ही नहीं दी जाती। इस मनमोहक कहानी के ज़रिए राधा ऐसे कई बंधनों को तोड़ रही है और आगामी 10 अप्रैल से मैं उसे आपके सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।"
मेघा चाहती हैं कि दर्शक राधिका को आज की एक भरोसेमंद और मजबूत इरादों वाली लड़की के रूप में देखें। इस बारे में बात करते हुए मेघा ने कहा, "मुंबई की लड़की होने के बावजूद, मेरे घर के आराम ने मुझे एक पेशे के रूप में अभिनय करने से रोका, हालांकि हालांकि मैंने अब तक तीन शोज़ ही किए हैं। मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जो दर्शकों को सुकून दें, कोई ऐसा जिससे वे खुद को जोड़ सकें। और, राधिका का किरदार वैसा ही है - वो सपने देखने और सफलता पाने वाली एक लड़की है जो इसे पूरा करने का रास्ता ढूंढ ही लेगी; वो अपने लिए सबसे अच्छा चाहती है।"
सपनों की छलांग का प्रीमियर 10 अप्रैल से हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा!