पाकिस्तान में बेरहम आर्थिक संकट, भूखे बच्चों का मुंह देखने के बजाय मौत को गले लगा रहीं गरीब मांएं‍!

Updated on 11-04-2023 09:06 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में रमज़ान के आने के बाद खाना बांटने वाले स्थलों पर भारी भीड़, जो कभी-कभी भगदड़ में बदल जाती है, एक आम नजारा हो गया है। कराची में हाल ही में 12 लोग मारे गए जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल थे। उनका दोष सिर्फ इतना था कि वे मुफ्टे आटे की बोरी हासिल करना चाहते थे। आटा पाकिस्तान में इतना महंगा हो चुका है कि लोगों के लिए इस तरह की कतारों में खड़े होना और भगदड़ का जोखिम उठाना इकलौता रास्ता बचा है। आंकड़े पाकिस्तान की गरीब अवाम पर बोझ को और सटीकता से बयां कर रहे हैं। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index) के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में मार्च में वस्तुओं की कीमतों में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जो 1965 के बाद से सबसे ज्यादा थी।

पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी पत्रकार राफिया जकारिया ने अपने एक लेख में लिखा है कि पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने के लिए फंड की सख्त जरूरत है। इस फंड के बिना पाकिस्तान डिफॉल्ट हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप मुल्क और बदतर परिस्थितियों में डूब जाएगा। अगर अभी गरीब आटे और तेल के लिए कतारों में खड़े हैं तो डिफॉल्ट होने का मतलब है हर चीज के लिए कतार में खड़े होना।

अस्पतालों में मरीजों का बुरा हाल

जकारिया ने लिखा, अस्पतालों में मरीज मर रहे हैं क्योंक देश में जीवनरक्षक दवाओं का अकाल पड़ा है। दवाओं की सप्लाई पहले से ही कम है जिसे लेकर फार्मास्यूटिकल्स गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। लोगों को कुछ भी हासिल करने के लिए ब्लैक मार्केट का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने लेख में लिखा कि आटे के लिए भगदड़ में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। यह महिलाएं ही हैं जिन्हें बच्चों की भूख से जूझना पड़ता है और चूल्हे पर खाली बर्तन देखना पड़ता है।

बच्चों का सामना करने के बजाय स्वीकार की मौत

उन्होंने लिखा कि रमज़ान के महीने में दिन के दौरान भूख और प्यास आध्यात्मिक पर ध्यान केंद्रित करने की अवधि का हिस्सा है। लेकिन कल्पना कीजिए, एक अंतहीन उपवास का तेज दर्द और पीड़ा जहां खाने की गैर-मौजूदगी का मतलब है कि उपवास अनंत है और भूख स्थिर है। वे कह रहे हैं कि भूख की पीड़ा से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है। यह उनका भीषण धैर्य है जिसके चलते हाल ही में कराची भगदड़ में कई मांओं की मौत हो गई। ये वे माताएं थीं जो अपने भूखे बच्चों की निराश आंखों का सामना करने के बजाय मर गईं। राफिया जकारिया ने लिखा, 'माताओं का अपने बच्चों को निराश करने के बजाय मर जाना मानवता की एक नई गहराई है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.