'मेरी एक ही दिशा है...', टाइगर श्रॉफ का एक्‍स गर्लफ्रेंड से हुआ पैचअप? 'छोटे मियां' ने इशारों में कह दी ये बात

Updated on 08-04-2024 02:11 PM
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज की तैयारी में है। उनकी फिल्‍म अब 10 अप्रैल की बजाय 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं अब एक इंटरव्‍यू में एक्‍टर ने अपनी लव-लाइफ को लेकर इशारों में बात की है। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि एक्‍स-गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ उनका पैचअप हो गया है! वैसे, पिछले दिनों होली के मौके पर भी दिशा और टाइगर और अक्षय कुमार के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए देखा गया था।

अब 'टाइम्स नाउ' के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के साथ पैच-अप की अफवाहों पर बात की है। उनसे पूछा गया कि क्‍या वह सिंगल हैं? आपकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है? इस पर एक्‍टर ने बड़े मजेदार अंदाज में वर्ड प्‍ले करते हुए कहा, 'मेरी एक ही दिशा है जिंदगी में।' हालांकि, इसके अगले ही पहल हंसते हुए उन्‍होंने बात को मोड़ भी दिया। टाइगर ने कहा, 'हां, और वो है मेरा काम। सर, क्‍या मैंने आपको वही सोचने पर मजबूर कर दिया ना...' और इसके बाद वह हंस पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.