बुमराह के साथ गेंदबाजी को लेकर उत्साहित हैं मिल्स

Updated on 15-03-2022 06:04 PM

मुंबई ।  इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी को लेकर उत्साहित हैं। मिल्स को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रूपए की मोटी रकम देकर खरीदा है। मिल्स ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। मिल्स ने कहा कि टी20 विश्व कप के दौरान मुझे बुमराह के साथ समय बिताने का अवसर मिला था। इसलिए मैं उनके साथ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। साल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले मिल्स ने कहा कि मैं लंबे समय से आईपीएल में वापसी करने का इच्छुक था और यह अवसर मिलने से मुझे बेहद खुशी हुई है। 
उन्होंने कहा कि मैं सभी नए साथियों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं। मुंबई इंडियंस एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। मैंने पहले कभी वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेला है और मुझे पहली बार इसमें खेलने का अवसर मिल रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.