लखीमपुर में मृतक बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे मंत्री बृजेश पाठक

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

नई दिल्ली लखीमपुर खीरी हिंसा को दस दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 4 किसान, 3 भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार शामिल थे। इस हादसे के बाद जहां विपक्षी दल के नेता हादसे में मारे गए किसान परिवार के घर जाकर उन्हें सांत्वना देने में लगे हैं, वहीं बीजेपी से अभी तक कोई बड़ा नेता उनके घर पर नहीं पहुंचा है।

 बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक लखीमपुर तो गए लेकिन हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा और केंद्रीय गृह राज् मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर हरिओम मिश्रा के परिवार से ही मिलकर वापस लौट आए। बृजेश पाठक हादसे में मारे गए किसी भी किसान परिवार से मिलने नहीं गए। जिसमें नछत्तर सिंह और लवप्रीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप शामिल हैं।


बृजेश पाठक ने बताया कि, स्थिति सामान्य होने के बाद मैं श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के परिवारों से भी मिलने जाऊंगा। इन लोगों का घर उस जगह पर हैं जहां पर ये घटना हुई थी। वहीं मृतक किसानों के परिवारों से मिलने को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि हालात जैसे ही सामान् होंगे वह सभी किसानों के परिजनों से बातचीत करेंगे। हालांकि बृजेश पाठक के इस दौरे को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है और इसे योगी सरकार की नाकामी से ध्यान हटाने की कोशिश बताया है।

बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने पहले ही चेतावनी देते हुए कहा है कि मारे गए किसानों के परिवारों से बीजेपी के किसी मंत्री का मिलना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा अगर मिलना है तो पहले उन्हें परिवार से अनुमति लेनी चाहिए। बहराइच में 18 वर्षीय गुरविंदर सिंह के भाई गुरु सेवक ने कहा कि मंत्री को राजनीति के लिए नहीं, बल्कि हमारे दुख को साझा करने के लिए आना चाहिए।

 अगर सच में उन्हें हमारे परिवार को सांत्वना देने आना है तो अपनी पार्टी का झंडा हटाकर आना चाहिए। वहीं बृजेश पाठक के दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस के राज् प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे के 10 दिन बाद लखीमपुर में अपने नेताओं को भेजकर इस मामले से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।

 यूपी की सरकार अपराधियों को शरण देने का काम करती है। हादसे के दस दिन बाद जिस तरह से सरकार के मंत्री का दौरा हुआ है उसे देखने के बाद पता चलता है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने का उनका कोई इरादा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.