मंत्री श्री सिलावट ने कोविड केयर सेंटर्स का किया निरीक्षण

Updated on 08-01-2022 05:40 PM

भोपाल। जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज खंडवा रोड में देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। राधा स्वामी सत्संग परिसर में बने इस कोविड केयर सेंटर में अभी 22 मरीज़ भर्ती हैं।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर कोरोना मरीजों के नि:शुल्क उपचार के लिये समुचित व्यवस्था की गई है। सांवेर और मांगलिया में कोविड केयर सेंटर बनाये गये है। इंदौर के सांवेर के कोविड केयर सेंटर में सौ तथा मांगलिया के कोविड केयर सेंटर में 50 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने आज इन दोनों सेंटर्स पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि यह परिसर सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना से परिपूर्ण है। गत वर्ष कोविड काल में इन सेंटर्स ने इंदौर के नागरिकों को एक बड़ा सहारा दिया था। राधा स्वामी डेरे के सेवादारों ने परोपकार की उच्च भावनाओं के अनुरूप अपनी सेवाएँ दी थी। जन-सहयोग से यहाँ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर संचालित किया गया था।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका जैसी स्थिति इस बार उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसी दिशा में यह कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अभी  शहरी क्षेत्र में 600 से अधिक बिस्तरों की क्षमता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 100 और 50 बेड के  कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो गए है। अभी इन सेंटर पर ऐसे मरीज़ों को रखा गया है, जिनके घर में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.