मंत्री श्री सिलावट ने की मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा

Updated on 03-11-2021 05:38 PM

भोपाल। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट  ने मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछुआ  सोसायटी के  सभी पात्र व्यक्तियों को शीघ्र क्रेडिट कार्ड बनाकर दिए जाए।

 मंत्री  श्री सिलावट ने मछुआ सोसायटी के लोगों  की आय में वृद्धि करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे किसान सिर्फ खेती पर निर्भर नहीं रहें, खेती के साथ मछली पालन को भी अपनाये। राज्य सरकार की मंशा अनुसार उन्होंने मछली पालन के जरिए युवाओं को रोजगार देने और उनकी आय में वृद्धि के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सिलावट ने  अधिकारियों को प्रदेश में मछली का उत्पादन बढ़ाने के लिए नवाचार करने और उनसे युवाओं को जोड़ने को कहा है, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके।

मंत्री श्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियों से अगले एक साल के लिए एक्शन प्लान बनाने और प्रत्येक माह अधिकारियों के साथ समीक्षा कर प्रगतिशील योजनाओं पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। श्री सिलावट ने कहा कि कोरोना काल के दौरान विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के परिजन को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

अपर मुख्य सचिव मत्स्य विकास अश्विनी कुमार राय ने बताया कि 78 हजार 628 मछुआ क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जा चुके हैं। जल्द ही अभियान चलाकर सभी पात्रों  को मछुआ क्रेडिट कार्ड दिए जा सकें, इसके लिए संबंधित बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है।

मेधावी छात्रों को उपलब्ध कराएँ प्रोत्साहन राशि

मंत्री श्री सिलावट ने मत्स्य महासंघ द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इससे विद्यार्थी शिक्षा के प्रति उत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे। संचालक मत्स्य भारत सिंह और मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान ने विभागीय योजनाओं के संचालन एवं प्रगति की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.