मिसाइलें, S- 400... रूस से कैसे भारत खरीदे हथियार, यूक्रेन युद्ध से फंसा पेंच ? पुतिन की मांग ने बढ़ाई मुश्किल

Updated on 11-04-2023 09:12 PM
मॉस्‍को: रूस और यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद अब भारत में विशेषज्ञ कुछ सवाल उठाने लगे हैं। वो रूस की क्षमताओं पर आशंका जता रहे हैं। पश्चिमी देशों की तरफ से प्रतिबंधों की वजह से रूस पर खासा असर पड़ा है। उसे लगातार निर्यात में घाटे का सामना करना पड़ रहा है। भारत जो उसका सबसे बड़ा रक्षा साझीदार है, उसे डिफेंस सिस्‍टम की सप्‍लाई कैसे जारी रखी जाए, इस पर रूस विचार कर रहा है। रूसी सरकार के रक्षा और बैंकिंग सूत्रों की अगर मानें तो पेमेंट से जुड़ी समस्‍या को लेकर सबसे बड़ी चिंता है। अखबार द हिंदू की मानें तो भारत और रूस इस समस्‍या को सुलझाने की तरफ देख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो भारत रूबल के प्रयोग को लेकर झिझक रहा है जबकि रूस को पेमेंट अब उसकी मुद्रा रूबल में चाहिए।
एस-400 की सप्‍लाई अटकी
पिछले दिनों ऐसी मीडिया रिपोर्ट आई थी जिसमें S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की डिलीवरी पर सवाल खड़े हुए थे। भारत को इस सिस्‍टम की दो बची हुई रेजीमेंट अभी मिलनी बाकी हैं। भारत ने साल 2018 में रूस के साथ हुई 5.4 बिलियन डॉलर वाली डील के साथ इस सिस्‍टम की डील फाइनल की थी। 21 मार्च को लोकसभा में पेश की गई रक्षा संबंधी स्थायी समिति (2022-23) की 34वीं रिपोर्ट के मुताबिक कुछ रेजीमेंट की डिलीवरी अभी नहीं हो सकी है। रूसी अधिकारियों की तरफ से इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया था।
कई डील को पूरा करने की कोशिशें

रूस की रक्षा उत्‍पाद बनाने वाली कंपनी रोस्टेक और एस -400 सिस्टम के निर्माता वीकेओ अल्माज-एंटी की तरफ से इस पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया गया है। कुछ रूसी अधिकारी यह मानते हैं कि जब भारत के साथ व्यापार की बात आती है तो भुगतान एक मुद्दा बना रहता है। रूस वर्तमान में भारत के साथ पहले साइन किए गए कई अहम समझौतों को पूरा करने में लगा है। इसमें S-400 सिस्टम और दो प्रोजेक्ट 11356 फ्रिगेट की डिलीवरी शामिल है। साथ ही कुछ और डील्‍स जिनमें मौजूदा सुखोई-30 MKI की अतिरिक्त खरीद के साथ ही इसका मॉर्डनाइजेशन और MIG-29 का एडवांस्‍डमेंट शामिल है।
रूबल पेमेंट में हिचकता भारत
विशेषज्ञों की मानें तो रूस का मानना है कि उसकी मुद्रा रूबल में पेमेंट हासिल करने का बेस्‍ट होगा और भारत फिलहाल ऐसा करने में सक्षम नहीं है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के रिसर्च फेलो अलेक्सी जखारोव ने रूबल पेमेंट में दो बड़ी समस्‍याओं के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि पहले तो भारत का फाइनेंस सेक्‍टर धीरे-धीरे नए तंत्र सिस्‍टम को अपना रहा है और ऐसे में वह नए पेमेंट सिस्‍टम को लेकर चिंतित है। साथ ही रूसी रूबल में विश्‍वास की कमी है। अप्रैल 2022 तक भारत और रूस का कुल आयात 8.5 अरब डॉलर तक था। फरवरी 2023 में इसमें इजाफा हुआ और यह 41.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया जोकि तेल के आयात की वजह से था। 41 अरब डॉलर की पूरी राशि अब भारत में अधिकृत डीलर बैंकों के साथ रूसी बैंकों द्वारा खोले गए वोस्ट्रो खातों में जमा हो गई है।
कम हुई रूस की हिस्‍सेदारी
विशेषज्ञों की मानें तो भारत रूबल के प्रयोग को लेकर झिझक रहा है। उसका मानना है कि इसका सही मूल्यांकन करना लगभग असंभव है। इसलिए भारत की रूबल में कोई विशेष रुचि नहीं है और वह रुपए में पेमेंट करना चाहता है। रूस से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला है और इस मुद्दे पर 17-18 अप्रैल को चर्चा हो सकती है। स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हथियारों के आयात में रूस की हिस्सेदारी 2012-17 में 69% से गिरकर 2017-21 में 46% हो गई, जबकि मॉस्को अभी भी नई दिल्ली के लिए प्रमुख रक्षा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.