Mission Impossible ने चुरा लिए शाहरुख की 'पठान' के ये सीन? ट्विटर पर लोगों ने कहा- लो, हॉलीवुड भी नकलची निकला

Updated on 18-05-2023 09:11 PM
अक्सर लोग बॉलीवुड की उन फिल्मों को खूब निशाने पर रखा करते हैं जो हॉलीवुड या फिर साउथ की फिल्मों की कॉपी के रूप में पकड़ी जाती है। ऐसी फिल्मों के एक-एक झलक की चीरफाड़ तो की ही जाती है, उसी के साथ पूरा का पूरा बॉलीवुड भी निशाने पर आ जाता है। यहां ऐसी ही एक हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का ट्रेलर निशाने पर है, जिसकी तुलना फैन्स इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से कर रहे हैं।

'मिशन इम्पॉसिबल:डेड रेकनिंग पार्ट वन' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ये फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आईएमएफ एजेंट एथन हंट यानी टॉम क्रूज एक नए मिशन पर हैं। फिल्म में जबहरदस्त एक्शन सीन हैं और ऐसे स्टंट जो सांसें रोक दे। हालांकि, यहां लोगों को ट्रेलर देखकर अपने 'पठान' के ढेर सारे सीन याद आ रहे हैं।

ट्विटर पर 'Mission: Impossible – Dead Reckoning Part One' की वो तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं, जिसे लोग 'पठान' की कॉपी बता रहे हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख फैन्स ये भी सवाल कर रहे हैं- अब कोई कॉपी नहीं बोलेगा? अब हेटर्स चुप क्यों हैं? वे क्यों नहीं अब इसे कॉपी बता रहे हैं? वे क्यों नहीं कह रहे कि मिशन इम्पॉसिबल ने फिल्म पठान की कॉपी की है। सिर्फ इसलिए कि ये एक हॉलीवुड मूवी है इसलिए आप कुछ कह नहीं पा रहे?'

'लो, अब हॉलीवुड वाले भी कॉपी कर रहे हैं?'

कई लोगों ने हैरानी भी जताई है और लिखा है- लो, अब हॉलीवुड वाले भी कॉपी कर रहे हैं? एक यूजर ने लिखा है- कुछ दिनों पहले मैंने देखा था कि पठान के ट्रेन सीन को लेकर ट्विटर पर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था, वो इसलिए कि इसकी झलक गलती से जैकी चैन के कार्टून से मिलती थी, लेकिन अब मिशन इम्पॉसिबल में भी सेम सीन है, लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोलेगा।

12 जुलाई को रिलीज हो रही है फिल्म

बता दें कि ये फिल्म 'Mission Impossible-Dead Reckoning Part One' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को क्रिस्टोफर मैक्वायर ने डायरेक्ट किया है। 'मिशन इम्पॉसिबल' की इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग रैम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन और वैनेसा किर्बी भी अहम रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.