थाना प्रभारी के चेम्बर में विधायक को गाली, कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी से की शिकायत

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर  थाना प्रभारी के चेंबर में बैठकर विधायक को गाली देने का मामला तूल पकड़ लिया है। विधायक के समर्थकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए थाना प्रभारी को तत्काल हटाने और गाली देने वाले कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिकायत के बाद पुलिस हरकत में गई है और जल्द ही अकबर खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में गई है।

शहर विधायक शैलेश पांडे को सिविल लाइन टी आई के कक्ष में बैठकर गाली गलौज करने के मामले ने विधायक के समर्थक आक्रोशित है। आज नगर निगम के पार्षदों समेत कांग्रेश के शहर विधायक के समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक दीपक झा से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में टीआई सिविल लाइन के कक्ष में बैठकर अकबर खान के द्वारा शहर विधायक को गाली गलौज देने की घटना को घोर आपत्तिजनक और आपराधिक बताते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है

कि तत्काल टीआई सिविल लाइन को उसके पद से हटाकर अकबर खान के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र जायसवाल, शहजादी कुरैशी, अखिलेश गुप्ता बंटी, जुगल किशोर गोयल, रामा बघेल, भरत कश्यप,सुबोध केसरी, अजरा खान, दीपांशु श्रीवास्तव, काशी रात्रे, मोनू अवस्थी, अर्जुन सिंह, अनुराग पांडे, शाश्वत तिवारी, रेहान रजा, आशा सिंह भरत जुर्ययानी, आदर्श पवार कप्तान खान, और बाबा पांडे आदि शामिल थे इन सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के जरिए कहा है कि यदि 31 अक्टूबर तक अकबर खान पर आपराधिक मामला दर्ज करने तथा टीआई सिविल लाइन को वहां से हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो 1 नवंबर को सिविल लाइन थाने का घेराव और चक्का जाम किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.