मोदी बॉस, भारत से पाकिस्‍तान की कोई तुलना नहीं... ऑस्‍ट्रेलिया में तिरंगा देख पाकिस्‍तानी का छलका दर्द, दिखाया आईना

Updated on 26-05-2023 06:45 PM
सिडनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों नौ साल के बाद ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचे थे। उन्‍होंने यहां के शहर सिडनी में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित किया और साथ ही अपने समकक्ष एंथोनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। अल्‍बनीज ने पीएम मोदी को 'बॉस' कहा तो वहीं पूरा शहर उनके सम्‍मान में तिरंगे से पटा था। सिडनी के मशहूर पर्यटक स्‍थल हार्बर ब्रिज को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया था। मोदी के इस दौरे क पाकिस्‍तान में भी खासी चर्चा है। एक पाकिस्‍तानी नागरिक ने अपने ट्विवटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है। इस पोस्‍ट के साथ ही इस यूजर ने बताया है कि पाकिस्‍तान जो खुद को भारत के बराबर रखता है, वह असल में कहीं टिकता ही नहीं है।
'अपने लिए नहीं मुल्‍क के लिए सोचें'
दिलचस्‍प बात है कि इस वीडियो को कश्‍मीरी नागरिक इनाया भट ने शेयर किया है। वी‍डियो में पाकिस्‍तानी नागरिक हार्बर ब्रिज के सामने खड़ा है। उसे कहते हुए सुना जा सकता है, 'यह आप मेरे पीछे जो फ्लैग देख रहे हैं, ये इंडियन फ्लैग ऑस्‍ट्रेलिया के शहर सिडनी में उनकी जो सबसे मशहूर जगह है हार्बर ब्रिज, उस पर बनाया गया है।' उन्‍होंने आगे कहा, 'यह वह इंडिया का वही फ्लैग है जिसकी तुलना हम अपने आप से करते हैं। आप अपनी स्थिति देख लें और इंडिया को देख लें कहां पर है। भगवान के लिए अपने लिए नहीं मुल्‍क के लिए सोचें, दोनों पार्टियां। कल ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मोदी को कहा है ,'मोदी यू आर द बॉस। अब आप ही सोचें पूरी दुनिया में आपके लिए कौन से लफ्ज इस्‍तेमाल होते हैं।'
पाकिस्‍तानियों ने बताया क्‍यों नहीं होता सम्‍मान
इससे पहले भी एक वीडियो आया था जिसमें पाकिस्‍तानी नागरिकों को कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्‍तानी पीएम को सम्‍मान नहीं मिलता क्‍योंकि उनकी विदेश नीति ही गलत है। पाकिस्‍तानी नागरिकों से पूछा गया था कि आखिर क्‍यों जो सम्‍मान भारत के प्रधानमंत्री मोदी को मिलता है, वह पाकिस्‍तान के पीएम को क्‍यों नहीं मिल पाता? इस पर जो जवाब मिला वह कुछ इस तरह से था, 'भारत आर्थिक तौर पर पाकिस्‍तान से कहीं आगे है। हमारे देश के पीएम कहीं जाते हैं तो सबको लगता है कि ये पैसे मांगने ही आए हैं। हम वह मुल्‍क हैं जिसे दुनिया में सबके पैसे चुकाने हैं। हमारे देश के पीएम तो विदेश नीति ही ठीक से नहीं बना पा रहे हैं। आपसे तो कोई बात ही नहीं करना चाहता है।'
सिडनी में अब लिटिल इंडिया
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों को बयां करने के लिए क्रिकेट की उपमा का प्रयोग किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध अब ‘टी-20 मोड' में प्रवेश कर चुका है। मोदी ने कहा, 'मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज की भारत यात्रा के दो महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया आया हूं। पिछले एक साल में यह हमारी छठवीं मुलाकात है। यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई, हमारे विचारों में तालमेल तथा हमारे सहयोग की परिपक्वता को दर्शाता है।' पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि ब्रिस्बेन में जल्द ही एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा और उन्हें सिडनी में हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने के लिए अल्बनीज को धन्यवाद भी दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.