मोदी भारत को बर्बाद कर रहे... कैम्ब्रिज से राहुल गांधी का हमला, जासूसी का लगाया आरोप

Updated on 03-03-2023 07:29 PM
लंदन: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय लोकतंत्र पर एक और भाषण दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने अपने फोन में इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस होने का भी दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के कई दूसरे नेताओं के फोन में भी इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किया गया था। उन्होंने भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर भी चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं पर सरकार का कब्जा है। उन्होंने मीडिया और कोर्ट पर भी सरकारी कब्जे का दावा किया।

गैस सिलिंडर देना और बैंक खाते खुलवाना अच्छा कदम


राहुल गांधी ने कहा कि शायद महिलाओं को गैस सिलिंडर देना और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना अच्छा कदम है। इसे गलत नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मेरे विचार में मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं। वो भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने कोर्ट और मीडिया को भी सरकारी कब्जे में होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कई अखबारों की कटिंग को भी शेयर किया। राहुल गांधी ने कश्मीर में सुरक्षा के हालात पर भी चिंता जताई।

राहुल बोले- खुफिया अधिकारियों ने दी थी जानकारी


राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खुफिया अधिकारियों ने उनसे बताया था कि आपका फोन रिकॉर्ड किया जा रहा है। कई विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस लगा हुआ है। विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आपराधिक केस दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिसका कोई मतलब भी नहीं था। लेकिन, हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया।


लोकतंत्र को लेकर भी बरसे राहुल


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में अपने भाषण में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए नई सोच का आह्वान किया। राहुल ने अपने व्याख्यान में दुनिया में लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसी नई सोच का आह्वान किया, जिसे थोपा नहीं जाए। उन्होंने कहा कि हम ऐसी दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं नहीं हों। हमें नई सोच की जरूरत है कि आप बलपूर्वक माहौल बनाने के बजाय किस तरह लोकतांत्रिक माहौल बनाते है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.