मोनिका भदौरिया का दावा- 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता को भी परेशान करते हैं मेकर्स, इसलिए बार-बार छोड़ती हैं शो

Updated on 23-05-2023 09:59 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाकर शो से एग्जिट ले ली। उसके बाद मोनिका भदौरिया ने भी कई चौंकाने वाले दावे किए। पहले उन्होंने दिशा वकानी के बारे में काफी कुछ कहा था। कहा था कि वह इस शो में कभी वापसी नहीं करेंगी। क्योंकि प्रोड्यूसर ने उनके साथ गलत बर्ताव किया है। और अब वह मुनमुन दत्ता का जिक्र करती नजर आई हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि मुनमुन दत्ता जो कि बबीता जी के रोल में थीं। उनकी मेकर्स और असित मोदी के साथ अनबन हुई। भयंकर लड़ाई हुई और उसके बाद वो शो छोड़कर चली गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो में एक्टर और एक्ट्रेसेस की सैलरी में फर्क पर भी बात की थी। क्योंकि दोनों ही स्क्रीन पर बराबर समय दे रहे और इसके बावजूद पुरुषों को अधिक भुगतान किया जाता है।

मुनमुन दत्ता के बारे में मोनिका का दावा

मोनिका भदौरिया ने 'न्यूज 18' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुनमुन दत्ता ने शो नहीं छोड़ा है लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया गया और इसलिए वह लंबे समय से सेट पर नहीं आईं। जब मेकर्स बहुत परेशान करते हैं, तो लोग तय करते हैं कि वो काम पर वापस नहीं आ सकते, लेकिन बाद में उनको बुलाया जाता है और चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। उनके (मुनमुन दत्ता) साथ भी काफी झगड़े हुए हैं। कई बार बहस के बाद तो वो सेट छोड़कर ही जा चुकी हैं और कई दिनों से सेट पर नहीं आई हैं।'

मोनिका भदौरिया ने फिर लगाया आरोप

मोनिका भदौरिया ने शो के मेकर्स पर एक्टर्स को ज्यादा सैलरी देने और एक्ट्रेसेस को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'वो महिलाओं को महत्व नहीं देते हैं। अगर किसी फीमेल एक्ट्रेस का शूट खत्म हो जाता है तो वो उन्हें रुकने के लिए कहते हैं। वो मेल एक्टर्स की शूटिंग पहले खत्म करने की कोशिश करते हैं। कुछ भी हो जाए, वो वहां महिलाओं को वैल्यू नहीं करते हैं।'

सैलरी में अंतर पर बोलीं मोनिका भदौरिया

मोनिका भदौरिया ने कहा, 'मेल एक्टर्स को ज्यादा सैलरी दी जाती है। मेकर्स एक्टर्स की तुलना में एक्ट्रेसेस को बहुत कम भुगतान करते हैं, भले ही दोनों का स्क्रीन टाइम समान हो। वो वहां महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? मैं आपको कभी नहीं बता सकती कि वो क्या कहते हैं। मैं कभी भी इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकती।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.