एमपी में मानसून की मनमानी, नर्मदापुरम और इंदौर में झमाझम बरसात, 26 जिलों में अलर्ट

Updated on 15-10-2024 11:44 AM
भोपाल: वापसी से पहले मानसून की मनमानियां जारी हैं। प्रदेश के कई अंचलों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसी बारिश, जैसे सावन के महीना चल रहा हो। सोमवार को कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई।

इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ पानी गिरा। नर्मदापुरम और इंदौर में काफी तेज बारिश हुई, जबकि इंदौर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, यहां 400 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। राजधानी भोपाल में भी दिनभर घने बादल छाए रहे।

कहां कितनी बारिश

सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक बैतूल में 35 मिलीमीटर तक बारिश हो गई। भोपाल में 14, धार में चार, इंदौर में एक, पचमढ़ी में 13, रायसेन में दो, दमोह में एक, जबलपुर में पांच, सागर में 16 और उमरिया में 7 मिलीमीटर पानी गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति एक-दो दिन और रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश में दो दिशाओं से आ रही हवा की वजह से बादल गरज-चमक रहे हैं। यह हवाएं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर भारत से आ रही हैं। बार-बार बदल रही हवाओं की दिशा की वजह से प्रदेश में ऐसे हालात बने हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम प्रणाली अरब सागर में बनी हुई है। दूसरा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इन दोनों की वजह से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। हालांकि इस बीच मध्य प्रदेश में कुछ जगहों से मंगलवार को मानसून की विदाई हो सकती है।

तापमान में गिरावट


पानी गिरने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। भोपाल में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई संभागों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.