भारत में बदला मॉनसून का समय, पाकिस्तान में बाढ़, यूरोप में गर्मी से मौतें... पृथ्वी दिवस पर डरा रही यह रिपोर्ट

Updated on 22-04-2023 09:00 PM
इस्लामाबाद/बीजिंग : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की 2022 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीनहाउस गैसों के रिकॉर्ड स्तर ने वैश्विक स्तर पर सूखे, बाढ़ और हीटवेव में भारी वृद्धि की है। हीटवेव की चपेट में आने से 2022 में यूरोप में कम से कम 15,700 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी डब्ल्यूएमओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुछ खास जगहों के रियल-टाइम डेटा से पता चलता है कि तीन ग्रीनहाउस गैसों- कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड के स्तर में वृद्धि 2022 में भी जारी रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूखे, बाढ़ और हीटवेव ने हर महाद्वीप और देश में लोगों को प्रभावित किया है, जिसमें भारत भी शामिल है, और कई अरब डॉलर का नुकसान किया है।
रिपोर्ट बताती है कि अंटार्कटिक समुद्री बर्फ रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है और कई यूरोपीय ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पिछले आठ वर्षों में वैश्विक औसत तापमान रिकॉर्ड में सबसे अधिक रहा है, 2022 में यह 1850-1900 के औसत से 1.15 डिग्री सेल्सियस अधिक था। डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालस ने एक बयान में कहा, 'ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि जारी है और जलवायु तेजी से परिवर्तित हो रही है। इसी वजह से दुनियाभर में लोग चरम मौसम परिस्थितियों और जलवायु घटनाओं से गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।'

भारत में बिगड़ गई मॉनसून की टाइमिंग

उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए 2022 में पूर्वी अफ्रीका में सूखा जारी रहा, पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई और चीन और यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लाखों लोगों को प्रभावित किया, खाद्य संकट को बढ़ावा दिया, बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन किया और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।' रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारत में मॉनसून समय से पहले आया और समय के बाद वापस हुआ। भारत और पाकिस्तान में मॉनसून से पहले का समय असाधारण रूप से गर्म था। अत्यधिक गर्मी से अनाज की पैदावार को कम कर दिया और उत्तराखंड के कई जंगलों में आग लग गई।

यूरोप में हजारों लोग मरे

डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत और पाकिस्तान में 2022 प्री-मॉनसून सीजन में हीटवेव ने फसल की पैदावार को कम कर दिया।' नेशनल रिकॉर्ड की शुरुआत के बाद से चीन में सबसे भयानक और लंबे समय तक चलने वाली हीटवेव देखी गई जो जून के मध्य से अगस्त 2022 के आखिर तक रही। इसके परिणामस्वरूप 0.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक के अंतर से सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। यूरोप में हीटवेव का कहर देखा गया और गर्मी से हजारों लोगों की मौत हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.