पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में आए 12 लाख से ज्यादा आवेदन

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 12 लाख से ज्यादा आवेदन आए है। इस परीक्षा का आयोजन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) अगले साल आठ जनवरी से प्रारंभ करेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब चार हजार पदों पर करीब 12 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। पीईबी को आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा कराना है। परीक्षा आठ जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यह परीक्षा करीब एक माह तक चलेगी।

पदों के मुकाबले पीईबी को 300 गुना अधिक आवेदन मिले थे। परीक्षा कराने के लिए पीईबी ने परीक्षा केंद्रों का चयन करना शुरू कर दिया है। पीईबी एक जनवरी तक सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा। पीईबी ने परीक्षा कराने के लिए तीसरी बार तिथि जारी की है। इसके पहले पीईबी दो बार परीक्षा स्थगित कर चुका है। परीक्षा आनलाइन आयोजित की जाएगी। 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों में से 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों के हैं। यह संख्या भी पदों के मुकाबले 25 गुना अधिक हैं। बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में उत्तर-प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि के शामिल हैं।

अभी तक परीक्षा हाल में आधार कार्ड के अलावा पेनकार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लायसेंस अन्य परिचय पत्रों से प्रवेश दिया जाता रहा है, लेकिन पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में केवल आधार कार्ड देखकर ही उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। इस बार सबसे ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, जो एक माह के लंबे समय में पूरी होगी। इससे पहले पीईबी ने 10 लाख उम्मीदवारों की परीक्षा कराई है। पीईबी तीन हजार 862 पद जीडी आरक्षक और 138 पद रेडियो आरक्षक की भर्ती करने आनलाइन एग्जाम लेगा। आवेदनों की संख्या के आधार पर अब पीईबी परीक्षा की अंतिम तिथि निर्धारित करेगा। परीक्षा में उम्मीदवारों को केवल आधारकार्ड के आधार पर ही परीक्षा हाल में प्रवेश कर पेपर हल करने का मौका मिलेगा। गृह विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए माक टेस्ट की सुविधा भी दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.