अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग देखने लैंसडाउन पहुंचीं मां दुलारी, गलती से बताने लगीं कहानी, फिर देखिए क्या हुआ
Updated on
10-04-2024 02:02 PM
अनुपम खेर 69 साल की उम्र में भी खूब जमकर काम कर रहे हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म 'विजय 69' आने वाली है, जिसके लिए एक्टर ने तगड़ी बॉडी भी बनाई है। लेकिन इस वक्त अनुपम खेर अपनी एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम 'तन्वी द ग्रेट' है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के लैंसडाउन में चल रही है। हाल ही अनुपम खेर की मां दुलारी भी फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचीं। वह पहली बार किसी फिल्म के सेट पर पहुंची थीं। लेकिन अपना एक्सपीरियंस शेयर करने के चक्कर में वह बेटे अनुपम खेर की इस नई फिल्म की कहानी बताने लगीं। फिर जानते हैं क्या हुआ?
Anupam Kher ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म Tanvi The Great के सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। मां दुलारी के साथ भाई और भाभी भी अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे। अनुपम ने वीडियो में मां से पूछा कि उन्हें सेट पर आकर कैसा लग रहा है और क्या इससे पहले फिल्म की शूटिंग देखी थी। दुलारी बताने लगीं।
मां बताने लगीं कहानी और फिर...
दुलारी ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी शूटिंग नहीं देखी और उन्हें यहां आकर मजा आ रही है। तभी अचानक वह बेटे अनुपम खेर से बोलती हैं कि उन्होंने गाड़ी बहुत नीचे रखी है और...बस इसी पर अनुपम खेर उन्हें रोक देते हैं और यह बोलकर वीडियो कट कर देते हैं कि यह उनकी फिल्म का अहम सीक्वेंस है।
मां को कहानी का अंदाजा, लिपस्टिक वाले आदमी को ढूंढती रहीं दुलारी
दुलारी वीडियो में यह भी बोलती हैं कि उन्हें कहानी पता है और अंदाजा है कि क्या होने वाला है। इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा है, 'मां, भाई और भाभी 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग के दौरान लैंसडाउन आए हैं। मां का अंदाज हमेशा की तरह निराला है। 200 से ऊपर के लोगों की यूनिट में उसे मेकअप मैन ही नजर आया, क्योंकि उसके पास लिपस्टिक थी। मां को फिल्म की कहानी का अंदाजा है। इससे पहले कि वह स्टोरी को आगे बढ़ातीं, मैंने वीडियो काट दिया।'
'तन्वी द ग्रेट' को डायरेक्ट कर रहे अनुपम खेर, म्यूजिकल है स्टोरी
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'जब मैं डायरेक्ट कर रहा होता हूं तो वहां मां और फैमिली की मौजूदगी से खुशनुमा माहौल बन जाता है। अच्छा लगता है। फैमिली आपको ताकत और खुशी दोनों देती है। और दुलारी तो रॉकस्टार है। हर कोई उनसे प्यार करता है।' मालूम हो कि 'तन्वी द ग्रेट' को अनुपम खेर डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' डायरेक्ट की थी। अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म की अनाउंस अपने बर्थडे पर की थी, और बताया था कि यह एक म्यूजिकल स्टोरी है, जिस पर वह पिछले तीन साल से काम कर रहे थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…