पाकिस्‍तान में 'सास-बहू' भी कर रहीं राजनीति, चीफ जस्टिस की सास का ऑडियो लीक, मार्शल लॉ पर बड़ा खुलासा

Updated on 25-04-2023 07:15 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में दो महिलाओं की कॉल रिकॉर्डिंग लीक होने से भूचाल आ गया है। ये दोनों कोई आम महिलाएं नहीं हैं। इनमें एक पाकिस्तान के चीफ जस्टिस की सास हैं और दूसरी मुल्क के एक बड़े वकील की पत्नी। फोन कॉल पर ये महिलाएं टी पार्टी या लंच के बजाय राजनीति, चुनाव और मार्शल लॉ के बारे में बात करती सुनाई दे रही हैं। पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, इस रिकॉर्डिंग से बवाल तो होना ही था। पाकिस्तान में ऑडियो लीक का एक लंबा इतिहास रहा है। राजनीति के बड़े-बड़े चेहरों की कथित बेहद प्राइवेट बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

नए ऑडियो टेप लीक ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि रविवार को सामने आया नया ऑडियो पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल की सास महजबीन नून और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वकील ख्वाजा तारिक रहीम की पत्नी राफिया तारिक के बीच बातचीत का है। दोनों महिलाओं को पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव, चीफ जस्टिस के लिए उनके समर्थन और मौजूदा पीडीएम सरकार के प्रति उनकी नाराजगी पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

'चुनाव नहीं हुए तो लगेगा मार्शल लॉ'

महजबीन सीजेपी के लिए अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहती हैं कि वह उनके लिए दुआ कर रही हैं। साथ ही चीफ जस्टिस की ओर से 14 मई को पंजाब में चुनाव कराने के आदेश के बाद अदालत और सरकार के बीच ताजा विवाद में बंदियाल को अपना समर्थन देती हैं। पाकिस्तान में प्रांतीय चुनाव को लेकर शहबाज सरकार और शीर्ष अदालत आमने-सामने हैं। ऑडियो में महजबीन बताई जाने वाली महिला कहती है कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने चाहिए। इस पर राफिया जवाब देती हैं, 'चुनाव... देखिए अगर ये नहीं हुए तो मान लीजिए कि (मार्शल लॉ) लगेगा। वे (शहबाज सरकार) नहीं रह सकते, बस।'

'इमरान खान को सत्ता में वापस लाने की कोशिश'

महजबीन कहती हैं, 'वे मार्शल लॉ लगाने के लिए भी तैयार नहीं हैं।' इस पर राफिया जवाब देती हैं, 'वे तैयार हैं।' ऑडियो में दोनों महिलाएं लाहौर में एक रैली में शामिल होने वाले हजारों लोगों के बारे में भी बात करती हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक अता तरार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'संविधान और कानून को परिवारों की खातिर रौंदा गया है। चीफ साहब के परिवार समय से पहले चुनाव कराकर इमरान खान को सत्ता में वापल लाने की कोशिश कर रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.